Site icon Dainik Savera Times

आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी

Today’s Horoscope 01 Nov 2025

Today’s Horoscope 01 Nov 2025

Today’s Horoscope: आज का दिन कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं बारह राशियों का हाल…

मेष (Aries)

आज का दिन व्यापारियों के लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप कोई नया व्यापारिक प्लान बना रहे हैं या बिजनेस ट्रिप की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। हालांकि, दोपहर तक ठंडी चीज़ों का सेवन सोच-समझकर करें, वरना सेहत बिगड़ सकती है।

वृषभ (Taurus)

दोपहर तक का समय नुकसानदेह रह सकता है। किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा न करें और न ही आज कोई बड़ा कामकाजी सफर करें। हालांकि दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे और दिन का दूसरा हिस्सा आपके पक्ष में जाएगा।

मिथुन (Gemini)

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। अर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मगर दोपहर के बाद खर्च बढ़ सकते हैं और मन कुछ बेचैन या तनावग्रस्त रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखें।

कर्क (Cancer)

सुबह का समय सफलता और सम्मान देने वाला रहेगा। विरोधी कमजोर पड़ेंगे और आत्मविश्वास बना रहेगा। दोपहर के बाद आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। कामकाज में भी सुधार दिखेगा।

सिंह (Leo)

आज आपका भाग्य साथ देगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सरकारी या प्रशासनिक कामों में सफलता मिलने की संभावना है। कोई पुराना रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है।

कन्या (Virgo)

सुबह पेट से जुड़ी परेशानी या मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें। लेकिन दोपहर के बाद धार्मिक और सामाजिक कामों में मन लगेगा, जिससे आत्मसंतुष्टि मिलेगी।

तुला (Libra)

दोपहर तक का समय कामकाज के लिए बहुत अच्छा रहेगा। पर दोपहर के बाद सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि हल्की परेशानी या थकावट महसूस हो सकती है। दिन के अंत में मानसिक तनाव से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)

सुबह के समय कुछ उलझनें या रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए काम सावधानी से करें। लेकिन दोपहर के बाद व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में सुधार आएगा। पुराने काम पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius)

सुबह हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी। हालांकि दोपहर के बाद तनाव और परेशानी बढ़ सकती है। आज किसी यात्रा की योजना हो तो टाल दें।

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और फलदायी रहेगा। इरादे मजबूत रहेंगे और कामकाज में व्यस्तता भी रहेगी। सफर भी फायदेमंद साबित होगा।

कुंभ (Aquarius)

सुबह का समय काम में व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी कमजोर पड़ेंगे और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।

मीन (Pisces)

दोपहर तक व्यापार में लाभ और कामकाज में सफलता के योग हैं। बाद में भी आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। दिन का अंत लाभ और संतोष से भरा रहेगा।

Exit mobile version