Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 20 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

February 20, 2024

आज का राशिफ़ल 20 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 20 February 2024, मंगलवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की एकादशी तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू है। दिन को शुभ बनाने के लिए गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 20 फरवरी 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामलों में दिक्कत खड़ी हो सकती है। गिफ्ट देना पड़ सकता है। चोट लग सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।  

वृषभ राशि
आज के दिन मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। घर बाहर लोग सम्मान करेंगे। आलस्य न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें।

मिथुन राशि
आज के दिन कोई बड़ा कार्य सामने आ सकता है। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में लापरवाही ना करें। अपने भावनाओं को बस में रखें। मां की बात किसी से शेयर ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।  

कर्क राशि
आज के दिन लंबी यात्रा के योग हैं। लाभ प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्त के दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। प्रसन्न तथा उत्साह से भरे रहेंगे। पारिवारिक जनों की हेल्प प्राप्त होगी। लव लाइफ में टेंशन बनी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

सिंह राशि
आज के दिन मान प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। लाभ के अवसर बनेंगे। लापरवाही न बरतें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में झूठ का सहारा ना लें, नहीं तो समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए माता की आराधना करें।  

कन्या राशि
आज का दिन सुख के साधन में खर्च होगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। किसी केस में विजय प्राप्त हो सकती है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। लव लाइफ में परेशानी खड़ी हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों की सेवा करें। 

तुला राशि
आज के दिन वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। वाणी से किसी को अपशब्द न कहें। दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रेम प्रसंग के मामले में दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें। 

वृश्चिक राशि
आज के दिन शारीरिक कष्ट हो सकता है। टेंशन में रहेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टी व पिकनिक में घूमने जा सकते हैं। धन प्राप्त के योग हैं। कार्यों में जल्दबाजी न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।

धनु राशि
आज के दिन परिजनों से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य के आयोजन में आप शामिल होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरी में बाधा आ सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मकर राशि
आज के दिन बुद्धि से काम लें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मित्रों से गिफ्ट प्राप्त होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। जीवन साथी से तनाव मिल सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

कुम्भ राशि
आज के दिन संपति की खरीद बिक्री का प्लान बनेगा। उन्नत के मार्ग खुलेंगे। पार्टनर या मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। नौकरी में कार्य बढ़ेगा। शत्रुओं की कमी होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए तुलसी में दीपक जलाएं। 

मीन राशि
आज के दिन परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन आप कर सकते हैं। जीवन साथी से सहयोग मिलता रहेगा। शत्रुओं का भार भारी रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को अर्ध्य दें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें