Site icon Dainik Savera Times

आज का राशिफल 20 जुलाई 2024: मेष राशि वालो को मिलेगी अच्छी खबर, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 20 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की चतुर्दशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें शनिवार यानी 20 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि 
आज आपके नए मित्र बनेंगे। अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कार्यों में ज्यादा व्यस्तता आएगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि का योग है। किसी बड़ी समस्या का समाधान आज प्राप्त होगा। परिवार का ख्याल रखें।

वृषभ राशि 
मेहनत आज आपकी सफल रहेगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। कार्य सिद्ध से प्रसन्नता आपके परिवार में बनी रहेगी। घर बाहर आपकी पूछ परख बढ़ेगी। पार्टनरों के हेल्प से आपके कार्य बनेंगे। दिनभर टेंशन लेने से बचें।

मिथुन राशि 
लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। शोक संदेश मिलने की संभावना है। विवाद को ज्यादा बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य में कमजोरी आज रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

कर्क राशि 

 

मेहनत का पूरा फल आपके प्राप्त होगा। स्वास्थ्य खराब रहने से मन डिस्टर्ब रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य की संभावना है। नौकरी में आपका अधिकार बढ़ेंगा। लेकिन तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

सिंह राशि 
संपत्ति के बड़े सौदे आज आपको लाभ देने की स्थिति में रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य के प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तों में लाभ होगा। किसी से बेवजह विवाद से बचना होगा।

कन्या राशि 
शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। राज की हेल्प प्राप्त होगी। वैवाहिक प्रस्ताव आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि और कोई बड़ा कार्य करने का प्लान बनेगा। तनाव लेने से बचें।

तुला राशि
वाहन व मशीनरी और अग्नि के कार्यों में सावधानी बरतें। दूसरों के झगड़े में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। बिजनेस ठीक चलेगा। लाभ की योजना बनेगी।

 

 

वृश्चिक राशि 
तीर्थ दर्शन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ आपके परिवार को मिलेगा। कोई भी कार्य पूर्ण व लाभदायक होने से लाभ मिलेगा। मन आज आपका प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम मिटाने की कोशिश न करें।

धनु राशि 
आज के दिन उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा वर्क आप कर पाएंगे। पैसा मनुकूल फल देगा। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। परिवार में हंसी-खुसी का माहौल रहेगा।

मकर राशि 
बकाया वसूली के प्रयास आज आप कर सकते हैं। लंबी यात्रा की संभावना है। नए अनुबंध प्राप्त होने से रोजगार में वृद्धि प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकारी की प्रसन्नता आपके फेवर में रहेगी और प्रशंसा मिलेगी।

कुम्भ राशि
आज के दिन टेंशन रहेगा। किसी व्यक्ति के उत्साह में आकर कोई भी कार्य न करें। पारिवारिक टेंशन बनी रहेगी। कार्य में मन ज्यादा नहीं लगेगा। बिजनेस व्यापार ठीक रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्यों से आज बचकर रहना चाहिए।

मीन राशि  
रोजगार में आज वृद्धि होगी। व्यवसाय की यात्रा आप कर सकते हैं। नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से मन आपका ठीक रहेगा। पारिवारिक टेंशन का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान: इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा

Exit mobile version