Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 20 मार्च 2024: इन राशि वालो चमकेगी किस्मत, जानिए अपना आज का राशिफल

March 20, 2024

आज का राशिफल 20 मार्च 2024: इन राशि वालो चमकेगी किस्मत, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 20 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की एकादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक बुधवार यानी 20 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को लाभ की संभावना है। चोरी व जमानत के कार्य में ना पड़ें। किसी से विवाद न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश भगवान की पूजा आराधना करें।

वृषभ राशि
आज के दिन आपकी यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद व मनमुटाव हो सकता है। किसी से हेल्प की उम्मीद ना रखें। आर्थिक समस्या हो सकती है। व्यापार रोजगार मीडियम रहेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। कोई भी आर्थिक जोखिम न लें। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

मिथुन राशि
आज दिन भर टेंशन बना रहेगा। किसी भी बात को बढ़ावा ना दें। नया प्लान बनेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। किसी मामले में अनुभव आपको मिल सकता है। सरकारी कानूनी विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। जोखिम व लालच ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।

कर्क राशि
आज के दिन धर्म कर्म के कार्य आप करते रहेंगे। यात्रा आपकी सफल रहेगी। कानूनी बाधा दूर होकर आपके पक्ष में रहेगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा। पहले किए गए कार्यों का फल अब आपको मिलेगा। संतान के कार्यों से आपको खुशी प्राप्त होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी का दर्शन करें।

सिंह राशि
आज का दिन खर्च ज्यादा होगा। चिंता बनी रहेगी। नवीन लोगों से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन एवं निवेश में फायदा मिलेगा। पेट रोग हो सकते हैं। ज्यादा क्रोध न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता महालक्ष्मी की पूजा प्रार्थना करें।

कन्या राशि
आज शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर परिवार की हेल्प मिलेगी। कार्य, कुशलता सहयोग से आपको लाभ प्राप्त होगा। काम में मन लगा रहेगा। रिश्तेदारी में संबंध खराब हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

तुला राशि
आज के दिन परिवार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। रचनात्मक कार्य करेंगे। अपने कर्मचारियों पर निगाह बनाए रखें। परिवार में किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में धोखा मिल सकता है। इसलिए आज के सतर्क रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन भूमि व वाहन संबंधी विवाद खत्म होंगे। संतान का स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापारिक निर्णय सोच समझ कर लें। चोट व रोग से दिक्कत हो सकती है। दोपहर के बाद दिन खराब रह सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य उपासना करें।

धनु राशि
आज के दिन पुराने रोग से दिक्कत हो सकती है। भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। घर में शांति बनाए रखें। खुद के प्रार्थना से ही आपको लाभ प्राप्त होगा। किसी की बातों में ना आएं। प्रेम प्रसंग के मामलों में झूठ बोलने की कोशिश ना करें। आज आप परिवार के साथ खुश रहेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।

मकर राशि
आज के दिन पार्टी और पिकनिक में जा सकते हैं। स्टूडेंट को सफलता मिलेगी। नए कार्य योजना में आप संलग्न रहेंगे। समाज में आपके कार्यों को प्रशंसा प्राप्त होगी। साहस पराक्रम विश्वास का माहौल बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को लाल फूल चढ़ाएं।

कुम्भ राशि
आज दिन सामान्य रहेगा। प्रयास आपके सफल रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ बनेगा। कार्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को आप प्राप्त करेंगे। लगन व मेहनत का उचित फल मिल सकता है। क्रोध से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव मंदिर में दीपक जलाएं।

मीन राशि
आज के दिन पुराने संगीत साथियों से मुलाकात हो सकती है। शुभ समाचार आपको मिलेंगे। लाभ अधिक होगा। अच्छी व सुखद स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें