Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 21 मार्च 2024: मेष राशि वालो का व्यापर होगा अच्छा, जानिए अपना आज का राशिफल

March 21, 2024

आज का राशिफल 21 मार्च 2024: मेष राशि वालो का व्यापर होगा अच्छा, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 21 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की द्वादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक गुरुवार यानी 21 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्रों का संबंधियों से फायदा मिलेगा। खर्च अधिक होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। परिश्रम का अनुकूल फल मिल सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर आपका ध्यान रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए विष्णु भगवान की आराधना करें।

वृषभ राशि
आज के दिन विवाद व क्लेश होंगे। फालतू खर्च बढ़ेगा। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। जीवन साथी से आपके मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। सावधानी व सतर्कता से व्यापार करें। दिन को शुभ बनाने के लिए विष्णु भगवान को पीला फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि
आज दिन भर यात्रा नौकरी व निवेश से आपको फायदा मिलेगा। जोखिम न उठाएं। धर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी, जो आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। धारावाहिक जीवन में आनंद का उत्सव करेगी। आज के दिन कुछ नया कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। किसी पर ज्यादा भरोषा न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि
आज के दिन कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आसपास का वातावरण प्रसन्नता पूर्वक रहेगा। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। धन के खर्च अचानक बढ़ेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता रहेगी। आलस ना करें। जमीन जायदाद संबंधी समस्या सुलझाने के आसार बनेंगे। आनंदपूर्वक दिन बीतेगा। नए संबंध आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। क्रोध न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि
आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई इंपॉर्टेंट कार्य को समय पर कर लेंगे। व्यवसाय आपका ठीक-ठाक चलेगा। लव लाइफ में प्रॉब्लम क्रिएट होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

तुला राशि
आज के दिन यात्रा नौकरी व निवेश आपके मन के अनुसार फल देंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने की संभावना है। स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार में टेंशन दूर होगी। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। आपके प्लान सफल रहेंगे। कार्य से दूर रहना लाभदायक रहेगा। कानूनी विवादों में ना पड़ें। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल आपका बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में धोखा मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यक्ता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी की पूजा करें।

धनु राशि
आज के दिन बुरे लोगों का साथ हानि पहुंचा सकता है। परेशानियों का मुकाबला करने पर भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे। संतान के तरफ से दुखद समाचार प्राप्त होगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में झूठ ना बोलें। दिन को शुभ बनाने के लिए वृक्षों को जल अर्पित करें।

मकर राशि
आज के दिन किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धन संचय की आदत बनेगी। फैमिली के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। आर्थिक सलाह किसी से जरूर लें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। जिससे लाभ होगा। उन्नति के मार्ग आपके प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। धैर्य एवं शांति से बात करें। नए विचार योजना पर आपसी चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा में दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि  
आज के दिन भाग दौड़ अधिक रहेगी। किसी को अपने वाणी के द्वारा चोट ना पहुंचाएं। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। अपने रिलेशन को महत्व दें। थोड़े परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास अपने तरफ से करें। व्यस्तता ज्यादा रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल को जल चढ़ाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें