Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 22 जुलाई 2024: सावन के पहले दिन इन राशियों पर होगी शिव जी की कृपा, जानिए अपना आज का राशिफल

July 22, 2024

आज का राशिफल 22 जुलाई 2024: सावन के पहले दिन इन राशियों पर होगी शिव जी की कृपा, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 22 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की प्रतिपदा तिथि है। आज से सावन माह भी प्रारंभ हो रहा है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें सोमवार यानी 22 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि 
आज के दिन बकाया वसूली के प्रयास आपको लाभ देगा। लाभ के अवसर आपके पास आएंगे। उनको आप अपने कार्यों में लगा सकते हैं। चिंता आज फैमिली की बनी रहेगी। आज आप धार्मिक स्थानों पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

वृषभ राशि 
मस्तिष्क के दर्द से आज परेशान हो सकते हैं। आवश्यक वस्तु की खरीद फरोख्त करेंगे। दूसरे के झगड़ों में अपना दिमाग न लगाएं। चिंता एवं बिजनेस लगातार आपका ठीक रहेगा। आज आपकी टेंशन दूर होगी।

मिथुन राशि 
कोई भी इंपॉर्टेंट काम सोच समझ कर करना है। आपको किसी अनहोनी की संभावना है। आपकी फैमिली के ऊपर कृपा बनी रहेगी। शारीरिक कार्य से मन आपका दुखी रह सकता है। रोजगार प्राप्त के प्रयास आपको आज करने चाहिए।

कर्क राशि
पुराने रोग से आप परेशान हो सकते हैं। आवश्यक वस्तु को संभाल कर रखना चाहिए। कार्य सिद्ध की बाधा आज दूर होगी। प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमिका से आपका झगड़ा हो सकता है। दिन अच्छा गुजरेगा।

सिंह राशि 
आज के दिन आप पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। आवश्यक वस्तु को अच्छे से रखना चाहिए। प्रेम प्रसंग के मामलों में कोई तीसरा डिस्टर्ब करेगा। निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। आज के दिन आप निवेश में किस्मत आजमा सकते हैं।

कन्या राशि 
किसी भी तरह के विवाद में रहने से बचने का प्रयास आपको करना चाहिए। जल्दबाजी करने से आपको हानि होगी। घर में किसी गेस्ट का आगमन हो सकता है। परिवार की खुशहाली के लिए आज आप धार्मिक स्थानों पर जाएंगे।

तुला राशि 
शारीरिक कष्ट आज आपको हो सकता है। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। स्वस्थ भोजन का आनंद आपको मित्र के यहां प्राप्त होगा। स्टूडेंट के लिए समय अच्छा है, उसका लाभ लें। साथ ही छात्रों को खुशखबरी भी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि 
भूमि व भवन संबंधी कार्य आपके ठीक रहेंगे। आर्थिक उन्नति आप कर सकते हैं। बिजनेस व्यापार आपके लिए लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में आज के दिन आपको हानि हो सकती है। इसलिए इसमें पैसा लगाने के पहले आप अच्छी तरह से समझ लें।

धनु राशि 
आज शत्रु से आपको नुकसान हो सकता है। कोट व कचहरी के कामों से सावधान रहें। जीवनसाथी के हेल्प से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्त्री वर्ग से आज आपको विशेष हेल्प मिलेगी। आज आपका घूमने का भी मन करेगा।

मकर राशि 
शत्रुओं से आज आप परेशान रहेंगे। जीवन साथी की स्वास्थ्य की चिंता आपको बराबर बनी रहेगी। आय के साधनों पर सोच समझ कर खर्च आपको करना चाहिए। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी का मन दुखी हो।

कुम्भ राशि 
धर्म के कामों में आपकी रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में सावधान रहने की जरूरत है। दुष्टजन आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस व्यापार में वृद्धि हो सकती है। परिवार का ख्याल रखें।

मीन राशि 
आपके सभी कामों का विरोध होगा। कोई पुरानी टेंशन आपको परेशान कर सकती है। नया प्लान आप बनाएंगे। कार्य प्रणाली में सुधार करने से आज आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में आज आपको लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- एक्शन में गीतू मोहनदास: टीम टॉक्सिक ने स्पेशल BTS फुटेज के साथ अपने कैप्टन को किया सेलिब्रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें