Today’s Horoscope 22 March 2026: मेष – पारिवारिक संबंधों में असंतोष, योजनापूर्ति में व्याधान, किसी से मनमुटाव से कष्ट, व्यवसाय संबंधी मानसिक तनाव, दोपहर बाद वरिष्ठजनों की सलाह से दिन बेहतर रहेगा।
वृषभ
व्यवसायिक क्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल, समस्याओं से परेशान रहेंगे, महत्त्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब, परिवार में अशांति का वातावरण, बनते कार्यों में रुकावटें पैदा होने से मन अशांत।
मिथुन
पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता, नये काम हेतु प्रयत्नशील रहेंगे, आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी, शुभ समाचार प्राप्त होगा, मंगल कार्य में योगदान देने का मौका मिलेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क
मित्रों के सहयोग से काम में बाधाएं हटेंगी, संतान पक्ष की ओर से कुछ चिन्ता रहेगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता का निवारण, यात्रा स्थगित।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 22 मार्च 2026
सिंह
व्यवसायिक पक्ष से परेशानी, पूंजी का प्रतिफल नहीं मिलेगा, दाम्पत्य जीवन में कटुता, प्रेम संबंधों में तनाव, दुर्घटना व चोट-चपेट का भय, विविध पक्षों में अनुकूलता, संतान पक्ष से राहत।
कन्या
दिन भर कारोबार संबंधी दौड़धूप रहेगी, ऊर्जा से भरपूर नजर आएंगे, सभी कार्य तीव्रता से सम्पन्न होंगे, कार्य-व्यापार में बदलाव के संकेत, लेन-देन में सावधान रहें, जल्दबाजी न करें।
तुला
स्वजनों एवं परिजनों से अपेक्षित सहयोग में निराशा, मनमुटाव व लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका, कारोबार संबंधी कार्यों में विघ्न- बाधा रहेगी, उपरांत पत्नी के सहयोग से बाधाएं दूर होंगी।
वृश्चिक
अत्यंत कठिनाईयों एवं संघर्ष के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे, लेन-देन के विषय में चौकसी बरतें। बड़े सौदे अभी टाल दें, विरोधियों से सावधान रहें, दान-पुण्य का लाभ होगा।
ये भी पढ़ें- हरिद्वार का यह शिव मंदिर है बेहद खास, महादेव के क्रोध से जुड़ी है मान्यता
धनु
व्यापार-कारोबार में आशाजनक लाभ, धन का सुयोग, उपलब्धि हासिल, विवाद का समापन, व्यापार में तरक्की, परिवार में जिम्मेदारी निभाएंगे, बड़ों की सलाह लेना उपयोगी फल देगा।
मकर
समय अपेक्षाकृत बेहतर, अधूरे व नए कार्यों में प्रगति, लाभ का सुअवसर प्राप्त, पारिवारिक कष्ट में कुछ कमी महसूस होगी, आर्थिक स्थिति सुढृढ़ करने की योजना बनेगी।
कुंभ
दिन आपके आशानुरूप होगा, उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क के सुपरिणाम, बिगड़े काम बनेंगे, धन लाभ होगा, परिवार में मंगल कार्य की योजना से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन
कारोबार पुन: शुरू करने का प्रयास सार्थक होगा, धन लाभ का सुयोग, सफलता की प्राप्ति, मान-सम्मान में वृद्धि, उच्चाधिकारियों के सम्पर्क से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...