Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 23 जनवरी 2024: सिंह राशि वालों के रुके काम होंगे पुरे, जानिए अपनी राशि का हाल

January 23, 2024

आज का राशिफल 23 जनवरी 2024: सिंह राशि वालों के रुके काम होंगे पुरे, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 23 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 23 january 2024, मंगलवार को कुछ राशियों पर ग्रहो का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन व्यस्तता रहेगी। कार्य का दबाव रहेगा। तनाव एवं स्वास्थ्य की दिक्कतें होंगी। धन का मामला ठीक रहेगा। स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि
आज के दिन अवसर हाथ आएंगे। कार्य की रुकावट दूर होगी। नई योजनाएं बनाएंगे। जल्दबाजी में निर्णय न करें। खानपान में नियंत्रण रखें। कहीं से धन आ सकता है। विवाद से बचें। आज के दिन अगर आप सिंगल हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। शिव आराधना करें।

मिथुन राशि
आज के दिन करियर का प्रेशर रहेगा। स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। धन के लिहाज से दिन सही रहेगा। मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। बृहस्पति देव के मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि
आज के दिन मानसिक तनाव ना लें। दिन के शुरुआत में मुश्किल आएगी। बदलते मौसम में बीमार हो सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूल खर्ची मत करिए। सेहत को लेकर सतर्क रहें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि
आज के दिन रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन का लाभ होगा। परिवार में मंगल कार्य होंगे। कार्य का प्रेशर न लें। वाणी और स्वभाव में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर तनाव ले सकते हैं। आदित्य मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि
आज का दिन धर्म के मामले में ठीक रहेगा। परिवार और जीवन की समस्याएं दूर होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार में किसी से विवाद न करें। आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। शनि मंत्र का जाप करें।

तुला राशि
आज के दिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दान कर सकते हैं। नई संपत्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। निर्माण कार्य से बचें। किसी से कोई वादा न करें। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शनि मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन स्वास्थ्य के लिए समय अच्छा नहीं है। आराम का ध्यान रखें। धन और करियर का मामला ठीक रहेगा। कोई शुभ मंगल कार्य हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। विवाह की बात घर में हो सकती है। सूर्य मंत्र का जाप करें।

धनु राशि
आज के दिन आराम और सफलता का दिन है। धन लाभ के योग हैं। दूर से शुभ समाचार मिल सकता है। रिश्ते सुधरेंगे। पुराने रिश्तों को लेकर आप याद करेंगे। अपनी प्लानिंग किसी को ना बताएं। शिव आराधना करें।

मकर राशि
आज के दिन परिवार का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य समस्याएं होंगी। करियर में परिवर्तन हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में दखल न दें। यात्रा हो सकती है। नए कार्य के लिए विचार कर सकते हैं। गुरु मंत्र का जाप करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन आपके ऊपर कार्य का प्रेशर रहेगा। करियर में सम्मान मिलेगा। सफलता प्राप्त होगी। खराब रिश्ते बेहतर होंगे। बेवजह क्रोध न करें। आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा करने से बचें। उधार ले सकते हैं। शिव आराधना करें।

मीन राशि
आज के दिन आपकी भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है। स्थितियां बेहतर रहेगी। विवाह की बातें आगे बढ़ सकती हैं। नया प्रेम संबंध बनेगा। अलर्ट रहें। शनि मंत्र का जाप करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें