Site icon Dainik Savera Times

आज का राशिफल 24 मई 2024: मेष राशि वाले बरते सावधानी, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 May 2024: 24 मई शुक्रवार से ज्येष्ठ महीना शुरू हो रहा है। इस महीने में दान पुण्य का विशेष महत्व है। दैनिक राशिफल का संकेत है कि वृषभ, मिथुन समेत 5 राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जाने अपना भविष्य

मेष
आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश आदि करने में सावधानी रखें. संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आज का दिन शुभ कार्य रहेगा. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होगा. माता से धन एवं वस्त्र प्राप्त होंगे. व्यापार में पिता से आर्थिक मदद मिलेगी. किसी उद्योग धंधे की योजना हेतु दूर देश की यात्रा पर जाएंगे।

वृषभ
आर्थिक पक्ष सुधरेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होने से धन लाभ होगा. नौकरी में धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. सामाजिक कार्य में अत्यधिक धन व्यय करने से पूर्व आप सोच विचार अवश्य करें. दिखावे के लिए अपने समर्थ से अधिक धन व्यय करना ठीक नहीं होगा. परिवार में किसी परिजन के यकायक स्वास्थ्य खराब होने पर जमा पूंजी खर्च करनी पड़ेगी.

मिथुन
धन की आमदनी अपेक्षा से कुछ कम होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने से धन लाभ होगा. दलाली आदि के कार्य में संलग्न लोगों को धन लाभ होगा. स्वास्थ्य खराब होने से धन अत्यधिक व्यय होगा. संतान की पढ़ाई पर बैंक से जमा पूंजी निकाल कर खर्च करनी पड़ेगी. धन का अभाव खटकता रहेगा.

कर्क
आप जल्द ही ऋण चुकाने में सफल होंगे. कोई पुराना कर्ज चुकाने से बड़ी राहत मिलेगी. व्यापार में किया गया पूंजी निवेश लाभकारी सिद्ध होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा रुका हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी में मन चाहा पद मिलने से आय में वृद्धि होगी. राजनीति में लाभ का पद प्राप्त होगा. पैतृक धन संपत्ति मिलने की योग बनेंगे.

सिंह
शुक्रवार को जीवनसाथी के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. पैतृक धन संपत्ति में वृद्धि होगी. किसी महत्वपूर्ण पड़े अधूरे कार्य के पूरे होने से आय का नवीन स्रोत खुलेगा. कृषि कार्य में धन लाभ होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से घनिष्ठता का लाभ मिलेगा. आर्थिक पक्ष सुधरेगा.

कन्या
शुक्रवार के दिन धन के आगमन का इंतजार ही करते रहेंगे. लेकिन धन नहीं आएगा. सरकारी कार्य में संलग्न लोगों को धन लाभ हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य के बनते बनते रुक जाने से धन आते-आते रुक जायेगा. परिवार में अनावश्यक धन खर्च करने की प्रवृत्ति परिजनों द्वारा देख आपके मन में भारी कष्ट होगा. भूमिगत द्रव्यों, खदानों, आदि के कार्य में संलग्न लोगों को यकायक कोई बड़ी सफलता एवं लाभ हो सकता है.

तुला
शुक्रवार के दिन आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन एवं संपत्ति में वृद्धि होगी. कोई पुराना भूमि विवाद सुलझ जाएगा. पशुपालन के कार्य में संलग्न लोगों को अच्छी आमदनी होगी. शिक्षा संस्थानों से जुड़े लोगों को सरकार की किसी योजना के कारण बड़ा लाभ होगा. माता-पिता से वस्त्र एवं उपहार प्राप्त होंगे. भोग विलास पर अत्यधिक धन खर्च करने से पहले सोचे समझे तभी निर्णय करें.

वृश्चिक
शुक्रवार के दिन आपको लाभ ही लाभ होगा. आप अपने कार्य को पूरे मनोयोग से करें. कीमती सामान खरीद कर घर लाएंगे. नौकरी में उच्च अधिकारी से कीमती उपहार अथवा धन प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को अपने माता-पिता से मनचाहा उपहार प्राप्त होगा. घर में सुख सुविधा पर अत्यधिक धन खर्च करेंगे.

धनु
आप मिट्टी को पकड़ोगे तो वह सोना बन जाएगी. आप जहां प्रयास करेंगे वहां से आय होगी. मजदूर वर्ग को लाभ होगा. आजीविका चलने वाले लोगों को विशेष सफलता एवं लाभ होगा. धन लाभ होगा. नौकरी में अच्छी लग्न एवं ईमानदारी कार्यशैली से प्रभावित होकर आपके मालिक आपका वेतन बढ़ा देंगे. और साथ ही कोई उपहार आपको दे सकते है.

मकर
बच्चों के खिलौने की व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. ट्रैवल एजेंसी, टैक्सी ड्राइवर, परिवहन विभाग से जुड़े लोगों को सफलता एवं धन लाभ होगा. सेक्स वर्कर के कार्य में संलग्न लोगों को विशेष लाभ होने वाला है. उनकी आमदनी अच्छी होगी. सेल्समैन का कार्य करने वाले लोगों को अच्छा व्यापार प्राप्त होगा.

कुंभ
आपके एक अच्छे निर्णय के कारण आपको व्यापार में धन लाभ होगा. भवन निर्माण संबंधी कार्यों में लगे लोगों को आय बढ़ाने के संकेत प्राप्त होंगे. सुख उपभोग की वस्तुओं पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है. नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. सट्टे आदि से बचें, अन्यथा बड़ी धन हानि हो सकती है. राजनीति में कोई लाभ का पद अथवा जिम्मेदारी मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

मीन
मीन राशि वालों को पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है. किसी साथी से कीमती उपहार मिल सकता है. आपको धन की प्राप्ति होगी. आर्थिक एवं व्यापारिक योजनाओं का विस्तार होगा. किसी कार्य से आपको लाभ होगा. सफलता मिलेगी. पुराने आय स्रोतों की अनदेखा न करें. उन पर अधिक ध्यान दें. संपत्ति संबंधी विवादों को सुलझाने का प्रयास करें. उन्हें बढ़ाने न दें. आय व्यय में तालमेल बिठाएं.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के CM विजय ने 134.83 करोड़ रुपये की ‘Kuruvai Special Package Scheme 2026’ की घोषणा की

Exit mobile version