Site icon Dainik Savera Times

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025 : वृश्चिक राशि वालों को किसी से धोखा मिलने की सम्भावना, जानें बाकी राशियों का क्या है हाल

Today’s horoscope 25 April 2025

मेष
गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। संयम, परिश्रम और समयोचित सूझ से कार्य सिद्ध होंगे। कानून का उल्लंघन न करें। सुपरिचितों से विचार-विमर्श होगा। कारोबारी यात्र के परिणाम सुखद।

वृषभ
मानसिक बेचैनी महसूस होगी। तनाव व उलझन पूर्ण परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। पिता के स्वास्थ्य सम्बंधी चिंता। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। संतान पक्ष से राहत।

मिथुन
धार्मिक कार्यो में रुचि रहेगी। परिवार में वाद-विवाद हल होंगे। लेकिन लेनदेन के विषयों में विवाद उत्पन्न होंगे। अनिश्चितता की स्थिति बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप।

कर्क
आशाओं में सफलता और राजपक्ष से मान-सम्मान प्राप्ति के योग। धन की प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता-पिता एवं परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग।

सिंह
शिक्षा के क्षेत्र में नवीन उपलब्धि। दूर या समीप की अकस्मात् यात्र सुखद। माता के स्वास्थ्य सम्बंधी चिंता। मानसिक तनाव व क्रोध की अधिकता। दोपहर बाद आय के साधन सुगम होंगे।

कन्या
क्रोध व उत्तेजना से बनते कार्यो में विघ्न उत्पन्न होंगे। सुख-शांति का अभाव रहेगा। परिवार में धनागम हेतु चिंता रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ और अकस्मात् खर्च पड़ने का योग। अकारण यात्र।

तुला
रुके हुए अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। विदेश सम्बंधी कार्यो में गतिरोध रहेगा। बड़ों की सलाह मानें।

वृश्चिक
स्वास्थ्य के सम्बंधी चिंता। व्यर्थ के कामों में धन एवं समय बर्बाद होगा। दूर-नजदीक से महमानों का आगमन होगा। किसी से धोखा मिलने की सम्भावना। राशि लेनदेन सावधानी से करें।

धनु
पारिवारिक कष्ट व उलझनें बढ़ेंगी। भाई-बंधुओं के साथ वाद-विवाद से अशांति होगी। अचानक दर्शनीय स्थलों की यात्र का कार्यक्रम बनेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मकर
समय संतोषजनक रहेगा। अधूरे व नवकार्यो में प्रगति होगी। लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक कष्ट में कुछ कमी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होने से मन प्रसन्न।

कुंभ
जो फैसला आप स्वविवेक से लेंगे, वह आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध व तनाव से बचने के लिए विरोधियों की बातों को अनदेखा ही करें तो श्रेष्ठ है। कोई गुप्त चिंता रह सकती है।

मीन
दिन बेहतर। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। अपनी प्रतिभा का सदुपयोग कर सकेंगे। धनागम होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि रहेगी।

Exit mobile version