Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल: सिंह और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

April 25, 2026

आज का राशिफल: सिंह और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Today’s Horoscope 25 April 2026: मेष – नव-संपर्क व्यापार में लाभ देने की ओर, कारोबार में कामयाबी का रास्ता खुलेगा, ज्ञान-विज्ञान में दिलचस्पी, पत्नी व संतान से सहयोग मिलेगा, पुराने मित्रों से मुलाकात संभव।

वृषभ
उच्चधिकारियों से संपर्क से कामयाबी, परिवार में किसी आयोजन पर विचार-विमर्श होगा, पढ़ने-पढ़ाने में दिलचस्पी, दोस्तों की मदद से लाभ, धन का निवेश करने की योजना।

मिथुन
व्यापार में जमा पूंजी काम आएगी, दफ्तर में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग, बकाया धन मिलने का योग, व्यापार में लाभ का रास्ता।

कर्क
व्यापार- कारोबार में अड़चनें, पैसे के आगमन में रुकावट, दुश्मनों के प्रभाव से काम बिगड़ने की आशंका, प्रेम संबंधों में कमी, कार्यों में असफलता, आरोप-प्रत्यारोप का सामना।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 25 अप्रैल 2026

 

सिंह
कारोबार में फायदे की स्थिति, बीमारी में राहत, पुराने विवाद का समापन, कर्ज अदा करने की चिंता, कारोबार में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, अदालती विवादों का अंत।

कन्या
समय प्रतिकूल होने से निराशा का आलम, परिजनों से किसी बात पर तनाव, एक-दूसरे पर आरोप लगाने की स्थिति, दोस्तों से बहस न करें अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

तुला
कारोबार के लिए समय शुभ, मुश्किलें हल, गलतफहमियां दूर होंगीं, नये संपर्क बनेंगे, अधिकारियों के सहयोग का सुपरिणाम, संतान के रिश्ते के मामले में कामयाबी।

वृश्चिक
दिन-मान अनुकूल होने से लाभ, शुभ विचारों का उदय, सुख-शांति का वातावरण, चतुराई से काम निकाल पाएंगे, पारिवारिक स्थितियां सुखमय होने से मन प्रसन्न।

ये भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2026: मई में इस तारीख को रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

धनु
ग्रह दशा अनुकूलित, लाभ का योग, धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे, व्यापार बढ़ाने में सफलता, यात्रा पर जाने में लाभ, दफ्तरी कामों में सफलता, अधिकारियों का सहयोग।

मकर
बड़ों से विचार के बाद काम में तेजी लाएंगे, दफ्तरी कामों में सफलता से सम्मान बढ़ेगा, समय उम्मीद के अनुसार लाभदायक, सहयोग से काम बनने की ओर।

कुंभ
परामर्श से लिया निर्णय लाभदायक, निजी जीवन में विशेष घटना घटित, समाज सेवा से सम्मान बढ़ेगा, धार्मिक कामों में रुचि, यात्रा का परिणाम सुखद रहेगा।

मीन
तनाव के चलते संबंधों में शिथिलता, सोच-विचार में पड़ने से काम में देरी, बिना कारण भागदौड़, विश्वासघात की आशंका, दुश्मन प्रभाव बनाने के प्रयास में।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें