Site icon Dainik Savera Times

आज का राशिफल 25 DECEMBER 2023: मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ राशि सहित सभी राशियों का जानिए नौकरी का हाल

Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार कल यानि 25 December 2023, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. ग्रहों की चाल के मुताबिक कल का दिन मिथुन राशि वालों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. कल कन्या राशि वालों का गलत विचार आपको आपकी उन्नति में पीछे लेकर जा सकता है. सभी राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का कल का राशिफल

मेष राशि- नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जिन जातकों ने अभी-अभी नया ऑफिस ज्वाइन किया है उन्हें ऑफिस के कायदे कानून को समझ कर ही काम करना होगा.  अन्यथा आप परेशानी में फंस सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आप किसी प्रकार का धन का निवेश न करें अन्यथा.  आपको हानि हो सकती है और आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं. आपको यदि पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो कल आपका व्यवहार आपके पार्टनर के साथ में बहुत अच्छा रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ में ताल मेल बनाकर चलें,  जिससे आपका व्यापार और अधिक उन्नति कर सकता है. युवा जातकों की बात करें तो कल का दिन युवा जातकों के लिए अच्छा रहेगा.

वृषभ राशि- कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको आपके दफ्तर में मल्टीप्ल टास्क के साथ काम करने पड़ सकते हैं. यही कुछ अच्छे मौके होते हैं,  जब आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और आपके प्रदर्शन से आपके व्यापारी आपके अधिकारी आपसे बहुत अधिक खुश होंगे,  वह आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक्स का कार्य करने वाले व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल बहुत ही कम लाभ हाथ लगेगी , इससे आप परेशान ना हो धैर्य के साथ कार्य करते रहें,  

मिथुन राशि- नौकरी का प्रयास करना चाहते हैं तो अच्छे योग बन रहे हैं.  आपकी नौकरी लग सकते हैं, परंतु वीजा बनने में थोड़ा समय लग सकता है.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो फाइनेंस से जुड़ा हुआ व्यापार करने वाले जातकों को कल लाभ बहुत अधिक मिल सकता है,  परंतु आप अपने व्यापार में बहुत कड़ी मेहनत करते रहे, आपको सफलता की प्राप्ति तभी मिलेगी.  युवा जातकों की बात करें तो आप अपने लक्ष्य पर फोकस करके आगे बढ़ते रहे तथा अपने करियर के लिए अच्छे मौके तलाशते रहे हैं. आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी.

कर्क राशि- कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में किसी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहे अन्यथा आप इसमें फंस सकते हैं और आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं. आप अपने कर्मचारियों के साथ में अच्छा व्यवहार रखें. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप कल किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई नई व्यापार में धान का निवेश न करें अन्यथा आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है. नए व्यापार में निवेश किया गया पैसा आपका पास भी सकता है जिसके कारण आप परेशानी में पढ़ सकते हैं.  युवा जातकों की बात करें तो आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाकर रखें आपको आगे जाकर इसी में सफलता की प्राप्ति हो सकती है और

सिंह राशि- नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में कल आप अपने कार्य के प्रति निष्ठा दिखाएं तभी आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और आप अपने जीवन में कामयाब हो सकते हैं. आपके अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे.  वह आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं.  कारोबार करने वाले जातकों की बात करें तो दवाई के कारोबार करने वाले जातकों को कल बहुत अच्छा मुनाफा हो सकता है, जिसके कारण उनकी कमाई भी बहुत अधिक हो सकती है.  क्योंकि कलकल वायरल डेंगू मलेरिया इत्यादि बीमारियां घर-घर फैली हुई है इसीलिए दवाई के कारोबारी को अधिक मुनाफा हो सकता है.  

कन्या राशि- नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो ऑफिस में कल आप मानसिक रूप से बहुत अधिक एक्टिव रहेंगे परंतु आप अपने जीवन में या अपने विरोधियों के द्वारा पैदा की गयी परेशानियों को अनदेखा न करें बल्कि उनका निवारण करें. कल आप अपने आप को कॉन्फिडेंस और ऊर्जावान महसूस करेंगे.  इससे आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी.  व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा. आप अच्छे मन से अपना कारोबार कर सकेंगे.  युवा जातकों की बात करें तो कान में रुचि रखने वाले युवाओं को कल बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं.  

तुला राशि- जॉब की स्थिति पहले कुछ समय से बहुत अधिक खराब हो रही थी और उसमें सुधार आ सकता है.  आपकी नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आपका प्रमोशन भी हो सकता है.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो सोने चांदी के व्यापारियों के लिए कल का दिन लाभकारी रहेगा. शादी विवाह और त्योहारों के समय पर लोग खरीदारी के लिए आएंगे, इससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है. युवा जातकों के लिए कल का दिन बहुत अधिक मौज मस्ती से भरपूर रहेगा,  

वृश्चिक राशि- कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको आय बढ़ाने के नए स्रोत मिलेंगे. विदेश से जॉब  के आपके लिए नए ऑफर आ सकते हैं जो आपको खुशी देंगे. आप जल्दी से जल्द अपना वीजा और पासपोर्ट तैयार करवाये. आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में कल आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है.  नुकसान के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि आपके ट्रांसपोर्ट के कागज पूरे नहीं है या अपने सड़क के नियमों का उल्लंघन किया है इत्यादि,  

धनु राशि- नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने के लिए आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है.  आपका किसी सरकारी नौकरी में नंबर आ सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले जातकों के लिए भी कल का दिन अच्छा रहेगा. कल आपको बहुत अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं.  व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल थोड़ा सा परेशानी वाला समय रहेगा. आप   अपना व्यापार करते रहे, आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी.  कल आप अपनी यारी दोस्ती के सर्कल में थोड़ा सावधानी बरतें.  

मकर राशि- कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाली जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर के कार्यों को लेकर बहुत अधिक व्यस्त नजर आएंगे तो उनको लेकर बहुत अधिक भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है जिसके कारण आपको थकावट हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो लकड़ी की व्यापारियों को कल अच्छा मुनाफा हो सकता है. कल आपको आपका कारोबार से संबंधित कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिल सकता है जिसको पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.

कुंभ राशि- कल आप अपने ऑफिस में किसी भी प्रकार का कोई कार्य जल्दबाजी में ना करें अन्यथा,  आपका काम पूरी तरह से बिगड़ सकता है. किसी कार्य को करने के लिए पहले उसे अच्छी तरह से समझे, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है. परंतु आप समय के पाबंद रहे,  एन जी ओ से संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.  यदि आपने कोई सरकारी फॉर्म भरा है तो उसमें दिक्कत आ सकती है, सरकारी कार्य में अधिक दिक्कत आती है, परंतु मेहनत करते रहें आपको सफलता अवश्य मिलेगी.  

मीन राशि- नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप कल कर्म ही पूजा है इसको अपनाये, इसलिए आप अपने ऑफिस में अधिक कार्य करें तथा ईमानदारी के साथ कार्यभार को संभाले तो आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा. आप अपनी पुरानी गलतियों को दोहराने से बचे. कारोबार में आगे बढ़ाने के लिए नए-नए रास्ते खोजने चाहिए तभी आपको सफलता की प्राप्ति मिल सकती है. विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम करना होगा तभी उन्हें कामयाबी मिल सकती है. संतान की पढ़ाई की ओर से आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं.

Exit mobile version