Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 26 जनवरी 2024: मीन राशि वाले सावधानी से चलाये गाड़ी, जानिए अपना आज का राशिफल

January 26, 2024

आज का राशिफ़ल 26 जनवरी 2024: मीन राशि वाले सावधानी से चलाये गाड़ी, जानिए अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल 26 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 26 january 2024, शुक्रवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज गणतंत्र दिवस भी है राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं विश्वास बनाए रखें। आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 26 जनवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज दिन अच्छा रहेगा लेकिन कुछ समय बाद समस्याएं आपको घेर सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। करियर में उछाल आएगा। महिलाओं पर खर्च करने से बचें। फायदा मिलेगा। किसी के बातों में ना आएं। गौ सेवा करें।

वृषभ राशि
आज के दिन बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। उनका आशीर्वाद मिलेगा। समय का सदुपयोग करें। कोचिंग के कार्य में सफलता मिलेगी। हेल्थ की परेशानी हो सकती है। गृहणी के लिए दिन शुभ रहेगा। गरीबों की यथाशक्ति सहायता करें।

मिथुन राशि
आज के दिन मन चिंतित रहेगा। बिना बात का गुस्सा आएगा। धन का नुकसान हो सकता है। इमेज खराब हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा। बाहर जाने से बचें। आज के दिन सावधानी रखकर कोई भी कार्य करें। हनुमान मंदिर में लाल झंडा चढ़ाए। 

कर्क राशि
आज के दिन सम्मान प्राप्ति के योग हैं। पॉजिटिव रहेंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा से बचें। निवेश शुभ रहेगा। विवाद हो सकते हैं। लोगों का साथ मिलेगा। आज का दिन आपका सामान्य दिनो की तुलना में अच्छा रहेगा। ब्राह्मण सेवा करें।

सिंह राशि
आज के दिन स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। सम्मान मिलेगा। बिजनेस बढ़ेगा। प्रॉपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। निवेश के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना कर रहें। भगवान भोलेनाथ को भस्म चढ़ाएं।   

कन्या राशि
आज के दिन कोशिश करने में सफलता प्राप्त होगी। जॉब में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक झगड़ा हो सकता है। गृहणी के लिए टेंशन रहेगी। काम बनेंगे। निवेश शुभ होगा। दिया हुआ कर्ज वापस आ सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं। 

तुला राशि
आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है। बिगड़ा हुआ काम बनेगा। पशुओं से सावधान रहें। पैसा फंस सकता है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा जरूर करें। 

वृश्चिक राशि
आज के दिन कोशिश करें, काम बनेंगे। अनावश्यक गुस्सा न करें। मूड ऑफ हो सकता है। पूरा दिन सामान्य रहेगा। शाम को धार्मिक क्रियाकलाप में रहेंगे। यात्रा का प्लान बना सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
आज के दिन घर परिवार का सपोर्ट मिलेगा। बाहर घूमने जा सकते हैं। खुशियां मिलेंगी। दिन सामान्य रहेगा। ओवर कॉन्फिडेंस से बचें। मान सम्मान का ध्यान रखें। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। शिवजी का रुद्राभिषेक करें। 

मकर राशि
आज के दिन समझदारी से काम लें। बेवजह खर्च हो सकते हैं। झगड़े से सावधान रहें। मन प्रसन्न रहेगा। समाज में बाहवाही मिलेगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं। 

कुम्भ राशि
आज के दिन संघर्ष रहेगा। मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। अपनी बातें लोगों से शेयर न करें, सबको सफाई न दें। किसी के बहकावे में आने से बचें। अपने विवेक का प्रयोग करें। दिन सामान्य बीतेगा। सूर्य को जल अर्पित करें। 

मीन राशि
आज के दिन गाड़ी सावधानी से चलाएं। सामाजिक मान सम्मान प्राप्त होगा। धन लाभ का योग बनेगा। शांत रहें, विरोधी परास्त होंगे। लव लाइफ में झमेला पैदा हो सकता है। पार्टनर का सम्मान बनाए रखें। पीपल वृक्ष को जल अर्पित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें