Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 27 जनवरी 2024: इन तीन राशि वालो को मिलेगी करियर में सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

January 27, 2024

आज का राशिफ़ल 27 जनवरी 2024: इन तीन राशि वालो को मिलेगी करियर में सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल 27 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 27 january 2024, शनिवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 27 जनवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन किसी संपत्ति की खरीदारी करने से लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी का कार्य करने वालों को लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दिन भर व्यस्तता रहेगी। कार्यों में थकान हो सकती है। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं। 

वृषभ राशि
आज के दिन पठन-पाठन कार्यों में दिनभर मन लगा रहेगा। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से सहायता प्राप्त हो सकती है। किसी उत्सव में भाग ले सकते हैं। मन में अधिक विचार आएंगे। धन का आगमन हो सकता है। दिन की शुभता के लिए शनि देव को तेल चढ़ाएं।

मिथुन राशि
आज के दिन रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यों में कम मेहनत पर भी सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। इष्ट मित्र से कहा सुनी हो सकती है। लोगों से घुल मिलकर रहें। कार्यों को उत्साह के साथ करें। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। 

कर्क राशि
आज के दिन घर में सभी भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहें। निवेश करने से फायदा मिल सकता है। आलस से बचें। व्यापार व्यवसाय से लाभ होगा। दिन की शुभता के लिए शिवजी को जल अर्पित करें ।

सिंह राशि
आज के दिन नए मित्र बन सकते हैं। नए काम प्रारंभ करने का प्लान बनेगा। शुभ समाचार प्राप्त होने पर प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि प्राप्त होगी। शत्रु आपके खिलाफ कार्य करेंगे। किसी भी प्रकार के बाद विवाद से दूर रहें। सुलभता के लिए शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें।   

कन्या राशि
आज के दिन यात्रा से लाभ की संभावना है। निवेश सोच समझकर करें। नए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। पार्टनरों से धोखा मिल सकता है। कारोबार में लाभ होगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। सुभता के लिए गरीबों का आशीर्वाद प्राप्त करें।  

तुला राशि
आज के दिन आर्थिक लाभ होने की संभावना है। लाभ प्राप्त के योग हैं। बड़े कार्य के संपादन के लिए प्लान बनेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। समय का फायदा उठाएं। किसी के बहकावे में ना आएं। नए कार्य मिल सकते हैं। शुभता के लिए कन्या को मीठा खिलाए।  

वृश्चिक राशि
आज के दिन शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। सोच समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य हानि हो सकती है, सतर्क रहें। दिन की शुभता के लिए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर बाहर निकलें।

धनु राशि
आज के दिन शारीरिक कष्ट प्राप्त होगा। सावधानी बरतें। खानपान में अरुचि रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। धन खर्च बढ़ेंगे। पुराने कार्य पूर्ण होंगे। दिन की सुभता के लिए भैरव आराधना करें।

मकर राशि
आज के दिन खर्च अधिक होंगे। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। कार्य धीमी गति से होंगे। प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। समय आपके अनुकूल रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। यातायात नियमों का पालन करें। शुभता के लिए गाय को रोटी खिलाएं।  

कुम्भ राशि
आज के दिन फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। यात्रा में सफलता मिलेगी। शुभ कर्म होंगे। प्रसन्नता का भाव रहेगा। आय से ज्यादा व्यय होगा। सावधानी बरतें। गुस्सा पर कंट्रोल करें। सभी कार्य पूर्ण होंगे। दिन की शुभता के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 

मीन राशि
आज के दिन परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कार्य की अधिकता होगी। सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। आलस्य से भरा दिन रहेगा। अनावश्यक चिंता परेशान कर सकती है। दिन की शुभता के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें