Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 28 जनवरी 2024: इन तीन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

January 28, 2024

आज का राशिफ़ल 28 जनवरी 2024: इन तीन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 28 january 2024, रविवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 28 जनवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन यात्रा सफल रहेगी। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्य सिद्ध होने की संभावना है। जोखिम भरे कार्य कर पाएंगे। सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। दिन की शुभता के लिए सूर्य भगवान को रोली मिलाकर जल अर्पित करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यों में सावधानी रखें। निवेश कार्य शुभ रहेंगे। लव लाइफ में दिक्कत रह सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दिन के शुभता के लिए शिवजी को दूध अर्पित करें।

मिथुन राशि
आज के दिन शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजन रहेगी। घर परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। पुत्र की तरफ से लाभ की स्थिति बनेगी। दिन की शुभता के लिए शिवजी को शमी पत्र अर्पित करें। 

कर्क राशि
आज के दिन कानूनी अड़चन दूर होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। धन लाभ की संभावना रहेगी। पारिवारिक सुख बना रहेगा। लव लाइफ में खटास बनेगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल रहेंगे। दिन की शुभता के लिए तुलसी माता को जल चढ़ाएं।

सिंह राशि
आज के दिन कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी के व्यवहार से दुख प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक झगड़े हो सकते हैं। मान सम्मान का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शुभता के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। 

कन्या राशि
आज के दिन जल्दबाजी में कार्य करने से बचें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। लक्ष्मी प्राप्त का योग है। सावधानी रखें। लव लाइफ का लोचा झेलना पड़ सकता है। व्यवहार मृदु बनाकर रखें। दिन की शुभता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

तुला राशि
आज के दिन किसी बड़े धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। गुस्से पर कंट्रोल रखें। बात व्यवहार में सावधानी रखें। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है। दिन की शुभता के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।  

वृश्चिक राशि
आज के दिन की शुरुआत से ही मन खिन्न रहेगा। मेंटल हेल्थ सुधर सकती है। चोट लग सकती है। किसी मित्र का घर में आगमन हो सकता है। लक्ष्मी प्राप्ति हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुभता के लिए पक्षियों को दाना डालें।

धनु राशि
आज के दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। ससुराल पक्ष से बाद विवाद हो सकता है। बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हेल्थ का ध्यान रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें। 

मकर राशि
आज के दिन प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभदायक रहेगा। बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग परेशान रहेंगे। राजकीय सम्मान प्राप्त हो सकता है। दिन की शुभता के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करें। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रयास निरंतर बनाए रखें। मित्रों से गपशप हो सकती है। दिन की शुभता के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। 

मीन राशि  
आज के दिन की शुरुआत से ही भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। सभी कार्य बनते हुए नजर आएंगे। बच्चों से मिलकर दिल प्रसन्न हो जाएगा। किसी करीबी से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। दिन की शुभता के लिए चींटियों को चीनी खिलाएं। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें