Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 28 मार्च 2024: इन राशि वालो का दिन रहेगा अच्छा , जानिए अपना आज का राशिफल

March 28, 2024

आज का राशिफल 28 मार्च 2024: इन राशि वालो का दिन रहेगा अच्छा , जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 28 March 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की तृतीया तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मेष से लेकर मीन राशि तक गुरुवार यानी 28 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में दिक्कत हो सकती है। किसी को गिफ्ट देना पड़ सकता है। बेवजह का तनाव बना रहेगा। दूर से शुभ समाचार मिलेगा। विश्वास में वृद्धि के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।


वृषभ राशि
आज के दिन फ्रेंड तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुख में व्यतीत होगा। लाभ के अवसर बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी। यात्रा से लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में झूठ बोलने से बचें।

मिथुन राशि
आज के दिन कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। भावनाओं को बस में रखकर ही कोई कार्य करें। मां की बात किसी से ना बताएं। प्रेम प्रसंग के मामले में दूसरे के भावनाओं का सम्मान करें।

कर्क राशि
आज के दिन यात्रा मनोरंजन रह सकती है। रोजगार प्राप्त के प्रयास में सफलता प्राप्त होगी। जीवन सुख में बीतेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से भरे रहेंगे। पार्टनर से बात विवाद हो सकता है। धार्मिक स्थानों पर यात्रा हो सकती है।

सिंह राशि
आज के दिन घर में खर्च अधिक होगा। आर्थिक वृध्दि के लिए कोई प्लान बनाएंगे। कारोबार में फायदा होगा। नौकरी में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में झूठ बोलने से बचें। धन को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कन्या राशि
आज सुख के साधन में खर्च होगा। किसी से वाद विवाद हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। घर वाहर प्रसन्नता रहेगी। लव लाइफ में लोचा रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रख कर चलें।

तुला राशि
आज के दिन वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही से कार्य न करें। पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। दूसरे के मामलों में हाथ डालने से बचें। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। वाद-विवाद से बचें। घर परिवार का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। दिनभर टेंशन बनी रहेगी। संतान संबंधी कोई अच्छी सूचना आपको प्राप्त होगी। धन प्राप्त के अवसर मिलेंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में दिल से काम लें।

धनु राशि
आज के दिन अपने प्रिय जनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। पुराने रोग की दवा टाइम से लें। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। शत्रु आपके पीछे आपकी बुराई करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। लापरवाही न बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मकर राशि
आज के दिन अपनी बुद्धि से कार्य करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की हेल्प एवं मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के रोग की आपको टेंशन रहेगी। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। इसलिए काफी सोच-समझकर ही फैसला करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन कोई संपत्ति आप खरीद सकते हैं। पार्टनर तथा मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। नौकरी में आपका दिन ठीक बीतेगा। बातचीत में संयम बनाकर रखें। लव लाइफ में फीलिंग का ध्यान रखें। दिमाग से काम लें।

मीन राशि
आज के दिन फैमिली के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन आप लोग कर सकते हैं। जीवन साथी से वाद विवाद ना करें। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें