Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 28 सितम्बर 2024: मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, सिंह राशि वाले रहे सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल

September 28, 2024

आज का राशिफल 28 सितम्बर 2024: मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, सिंह राशि वाले रहे सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल

28 September 2024 Ka Rashifal: शनिवार, 28 सितंबर का राशिफल क्या है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है. दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

1.  मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे. अगर आप लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार अच्छी तरह विचार कर लें. परिवार में कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है.

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के मन में आज नई ऊर्जा देखने को मिलेगी. आप नए काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं. व्यवसाय में लाभ की संभावना है और कोई नया निवेश करने का भी मन बन सकता है. पुराने विवादित मामलों का हल मिलने से मन शांति का अनुभव करेगा.

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन शानदार रहेगा. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे थे, तो आज उससे राहत मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी. शेयर बाजार में निवेश करने के लिए समय अच्छा है. जीवन की परेशानियां दूर होती दिखेंगी.

कर्क राशि के जातकों को सलाह है कि कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिवार में चल रहे विवादों का अंत हो सकता है और आपकी बुद्धिमानी और साहस की तारीफ होगी. निवेश के लिए आज बनाई गई योजनाएं भविष्य में लाभकारी साबित होंगी.

5. सिंह राशि

6. कन्या राशि

कन्या राशि वालों का मन आज सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. आप किसी गुरु का सानिध्य प्राप्त कर सकते हैं और आपका झुकाव अध्यात्म की ओर हो सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा और उनकी चिंताओं से मुक्त होंगे.

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. किसी विशेष फैसले से आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन आ सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन व्यापार में लाभ के योग हैं. घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है.

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य कारणों से परेशान रह सकते हैं और मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. निवेश से जुड़े जोखिम लेने से बचें और कार्यभार की अधिकता आपको थका सकती है.

9. धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन उठा-पटक भरा रहेगा. आपका मन अशांत रहेगा और किसी से बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें. अपनी वाणी पर संयम रखने से आप बिगड़े हुए काम को बना सकते हैं.

10. मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज का दिन शानदार रहेगा. परिजनों के साथ कुछ विशेष कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है. किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी.

11.  कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. आप जमीन या गाड़ी खरीदने का मन बना सकते हैं.

12.  मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज किसी दुखद समाचार का सामना करना पड़ सकता है. आपका मन उदास रहेगा.  किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपकी योजनाएं अटक सकती हैं. इंटरव्यू में सफलता न मिलने के कारण निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें