Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 30 जनवरी 2024:मिथुन राशि समस्या वाले सावधान, जानिए अपना आज का राशिफल

January 30, 2024

आज का राशिफ़ल 30 जनवरी 2024:मिथुन राशि समस्या वाले सावधान, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 30 january 2024, मंगलवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 30 जनवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल हो सकते हैं। कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में लाभ की स्थिति बनेगी। दिन की शुभता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दिन की शुभता के लिए हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाएं।

मिथुन राशि
आज के दिन कोई बड़ी समस्या आ सकती है। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। हानि हो सकती है। बेवजह के विवाद से बचकर रहें। कार्यों में लेट हो सकता है। बेवजह विवाद हो सकते हैं। दिन की शुभता के लिए हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं। 

कर्क राशि
आज के दिन प्रसन्नता रहेगी। किसी स्थान पर मनोरंजन यात्रा होगी। गुस्सा की अधिकता होगी। कोई भय सता सकता है। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। लक्ष्मी प्राप्ति के योग हैं। दिन की शुभता के लिए हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं।

सिंह राशि
आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। घर परिवार का सपोर्ट मिलेगा। दिन की शुभता के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या राशि
आज के दिन रुके हुए कार्य बनेंगे। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। शत्रु बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है। नया व्यापार शुरू करेंगे। गुस्सा अधिक आएगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर जरूर चढ़ाएं। 

तुला राशि
आज के दिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। पारिवारिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आलस्य का त्याग करें। काम बनेंगे। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।   

वृश्चिक राशि
आज के दिन कोई नया खर्च सामने आएगा। कर्ज के बोझ सामने आएंगे। मन में चिंता रहेगी। कीमती वस्तु का ध्यान रखें। लव लाइफ समान गति से आगे बढ़ेगी। दिन की शुभता के लिए गीता का पाठ करें।   

धनु राशि
आज के दिन वाणी में कंट्रोल रखें। वाहन एवं मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। हानि हो सकती है। ग्रहणी रसोई में ध्यान रखें। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। लव लाइफ में झूठ ना बोलें। दिन की शुभता के लिए पक्षियों को दाना डालें। 

मकर राशि
आज के दिन रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। किसी के झगड़े में ना पड़ें। विवाद हो सकते हैं। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। व्यवसाय में लाभ होगा। लव लाइफ में जल्दबाजी न करें। दिन की शुभता के लिए शिवजी को जल अर्पित करें। 

कुम्भ राशि
आज के दिन जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को फायदा मिलेगा। भाई और पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दिन की शुभता के लिए शिव जी के मंत्र का जाप करें।  

मीन राशि
आज के दिन किसी व्यक्ति पर विश्वास ना करें। भूमि एवं वाहन में लाभ हो सकता है। कोई बड़ा काम बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। समय का लाभ लें। प्रेम प्रसंग के मामलों से दूरी बनाकर रखें। घर वाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। दिन की शुभता के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें