Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 29 जुलाई 2024: तुला राशि वालो के लिए यात्रा करना होगा लाभदायक, जानिए अपना आज का राशिफल

July 29, 2024

आज का राशिफल 29 जुलाई 2024: तुला राशि वालो के लिए यात्रा करना होगा लाभदायक, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 29 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की अष्टमी तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें सोमवार यानी 29 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि 
किसी अपरिचित व्यक्ति से आज मुलाकात हो सकती है। शारीरिक कष्ट आज आपको हो सकता है। बिजनेस धीमा चलेगा। परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को वेल पत्र चढ़ाएं।

वृषभ राशि 
शारीरिक कष्ट आज आपको संभव है। बिजनेस धीमा चलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी की नाराजगी आज आपको झेलनी पड़ सकती है। परिवार में डिस्टरबेंस बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी को एक लोटा जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि 
परिवार की आवश्यकता को पूरा करने के लिए भाग दौड़ ज्यादा करना पड़ेगा। जिससे खर्च अधिक होगा। दूसरे के झगड़ों में आपको पड़ने से बचना चाहिए। चिंता तथा तनाव दोनों बने रहेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी को अक्षत चढ़ाएं।

कर्क राशि 
किसी की बातों में आज ज्यादा ध्यान न दें। नवीन वस्त्र और आभूषण पर ज्यादा खर्च होगा। अचानक कहीं से आपको धन प्राप्ति का योग है। नौकरी में में जवाबदारी आपकी ज्यादा रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी का दर्शन करें।

सिंह राशि 
किसी राज की बाधा का सामना आज का आपको करना पड़ सकता है। जल्दी-जल्दी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। काफी समय से अटका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी का रुद्राभिषेक करें।

कन्या राशि 
ज्यादा खर्च आज आपके सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में देरी हो सकती है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी को दूध अर्पित करें। दिन अच्छा गुजरेगा।

तुला राशि 
यात्रा करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा। शारीरिक कष्ट की संभावना है। लोगों की सहायता करने का सौभाग्य आपको प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में आपके वृद्धि होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को दही अर्पित करें।

वृश्चिक राशि 
तरक्की के अवसर आज आपको प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर हो सकती है। नया प्लान आज बनेगा। स्नेही जनों से बात विवाद हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी को शहद अर्पित करें।

धनु राशि 
कष्ट, भाव, चिंता तथा तनाव का वातावरण आपके आसपास बना रहेगा। जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को घी अर्पित करें।

मकर राशि 
आज खर्राटे अधिक होने से आप टेंशन में रहेंगे, जिससे आपका बजट बिगड़ेगा। किसी इंपॉर्टेंट निर्णय लेने में ज्यादा जल्दबाजी न करें। भाग दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को सफेद चंदन अर्पित करें।

कुम्भ राशि 
किसी कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर आपको प्राप्त होगा। स्टूडेंट वर्ग असफलता प्राप्त करेंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय आपका प्रसन्नता पूर्वक गुजरेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी को सफेद पुष्प अर्पित करें।

मीन राशि 
आज आपको गुड न्यूज़ प्राप्त होगी। घर में मेहमानों के आगमन होने से आप प्रसन्न होंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति मिलेगी। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ें- भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ दें देश, ईरान में फ‍िर हालात ब‍िगड़ने पर इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें