Today’s Horoscope 3 Aug 2026: मेष – तरक्की में अड़चन, प्रेम संबंधों में कड़वाहट से मन परेशान रहेगा, सरकारी पक्ष से सहयोग मिलेगा, दुश्मन नुक्सान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, मान-सम्मान पर आंच आ सकती है।
वृषभ
सोच-विचार ज्यादा करने से काम में देरी, पारिवारिक संबंधों में दरार, बहसबाजी करने से तनाव, बिना कारण यात्रा पर खर्च होगा, विश्वासघात मिलने की आशंका, सजगता जरूरी।
मिथुन
आपका निर्णय आपके हित में होगा, किसी विशेष घटना के घटित होने का योग समाज सेवा में रुझान बढ़ेगा, धर्म-कर्म में रुचि, तीर्थ स्थल की यात्रा करनी पड़ सकती है।
कर्क
पूरा दिन आपके पक्ष में, जीवन में सुख-शांति का वातावरण, परिवार में शुभ कार्य करने की योजना, रुका हुआ धन मिल सकता है, धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग बन रहा है।
ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 3 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
सिंह
बुद्धि से काम लेने पर हर काम में सफलता, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, पढ़ने- पढ़ाने में दिलचस्पी बढ़ेगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, विशेष घटना घटित।
कन्या
हालात आपको सोच के उलट, पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, यात्रा करने पर कष्ट का सामना करना पड़ेगा, धन के मामले पर किसी से विश्वासघात हो सकता है, सावधान रहें।
तुला
रोग की समाप्ति, कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, किसी से पुराना बैर समाप्त होगा, कर्ज का निपटारा करने में सफलता, मित्रों के सहयोग से हालात अपने पक्ष में कर पाएंगे।
वृश्चिक
कई कार्यों में हालात अनुकूल, किसी बड़े के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा, धन संचय का रुझान, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग, बच्चों की ओर से प्रसन्नता।
ये भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें नियम
धनु
समस्याएं हल होने की ओर, किसी से गलतफहमी दूर होगी, बड़ों की सलाह से किया काम फायदेमंद, महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू होगा, अदालती कामों में सफलता मिलेगी।
मकर
कारोबार में लगाए धन का लाभ अब मिलेगा, उच्च अधिकारियों से संपर्क का लाभ, किसी के सहयोग से बकाया धन मिल सकता है, व्यापार एवं कारोबार में फायदा होगा।
कुंभ
किसी मंगल कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार से संबंधित यात्रा का लाभ मिलेगा, बाहरी खानपान से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
मीन
बनते कामों में रुकावटें उत्पन्न होंगी, काम में हाथ डालने पर निराशा का सामना, खानपान में लापरवाही से सेहत का नुक्सान होने की आशंका, कर्ज अदा करने की चिंता प्रभावी रहेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...