Site icon Dainik Savera Times

आज का राशिफल: आज मंगलवार के दिन किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Today's horoscope 30 June 2026

Today's horoscope 30 June 2026

Today’s horoscope 30 June 2026: मेष – सोच-विचार ज्यादा करने से सोचे हुए काम में देरी, पारिवारिक संबंधों में दरार, बहसबाजी करने से तनाव, बिना कारण यात्रा पर खर्च होगा, विश्वासघात मिलने की आशंका, सजगता जरूरी।

वृषभ
हालात आपको सोच के उलट, पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, यात्रा करने पर कष्ट का सामना करना पड़ेगा, धन के मामले पर किसी से विश्वासघात हो सकता है, सावधान रहें।

मिथुन
पूरा दिन आपके पक्ष में, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण, परिवार में शुभ कार्य करने की योजना बनेगी, रुका हुआ धन मिल सकता है, धार्मिकस्थलों की यात्रा का योग बन रहा है।

कर्क
तरक्की में अड़चन, प्रेम संबंधों में कड़वाहट से मन परेशान रहेगा, सरकारी पक्ष से सहयोग मिलेगा, दुश्मन नुक्सान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, मान-सम्मान पर आंच आ सकती है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 30 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

सिंह
किसी मंगल कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा, अच्छे काम से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार से संबंधित यात्रा का लाभ मिलेगा, बाहरी खानपान से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

कन्या
समस्याएं हल होने की ओर, किसी से गलतफहमी दूर होगी, बड़ों की सलाह से किया काम फायदेमंद, महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू होगा, अदालती कामों में सफलता मिलेगी।

तुला
रोग की समाप्ति, कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, किसी से पुराना बैर समाप्त होगा, कर्ज का निपटारा करने में सफलता, मित्रों के सहयोग से हालात अपने पक्ष में कर पाएंगे।

वृश्चिक
बुद्धि से काम लेने पर हर काम में सफलता, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, पढ़ने-पढ़ाने में दिलचस्पी बढ़ेगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, कोई विशेष घटना घट सकती है।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: क्या आपके घर में भी इस दिशा में रखा है सोफा-टीवी? हो सकते है ये 4 नुकसान

 

धनु
आपका आखिरी निर्णय आपके हित में होगा, किसी विशेष घटना के घटित होने का योग, समाज सेवा में रुझान बढ़ेगा, धर्म-कर्म के काम में मन लगेगा, तीर्थ स्थल की यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर
कारोबार में लगाए धन का लाभ अब मिलेगा, उच्च अधिकारियों से संपर्क का लाभ, किसी के सहयोग से बकाया धन मिल सकता है, व्यापार एवं कारोबार में फायदा होगा।

कुंभ
कई कामों में हालात अनुकूल रहेंगे, किसी बड़े के सहयोग से कारोबार में लाभ होगा, धन जमा करने का रुझान पैदा होगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, बच्चों की ओर से प्रसन्नता रहेगी।

मीन
बनते कामों में रुकावटें उत्पन्न होंगी, काम में हाथ डालने पर निराशा का सामना करना पड़ेगा, खानपान में लापरवाही से सेहत का नुक्सान होने की आशंका, कर्ज अदा करने की चिंता प्रभावी रहेगी।

Exit mobile version