Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 31 दिसंबर: राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी दिन, जानिए आपका दिन कैसा होगा

December 31, 2023

आज का राशिफल 31 दिसंबर: राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी दिन, जानिए आपका दिन कैसा होगा

Aaj Ka Rashifal, 31 December 2023: ग्रह गोचर के अनुसार 31 December 2023, रविवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि में चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का जाने चंद्र राशि के अनुसार रविवार का अपना राशिफल।

मेष राशि
मेष राशि वालों की आय में वृध्दि होगी। अपने विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य को टालने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय वृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचकर रहें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार पहले की अपेक्षा ठीक चलेगा।

वृषभ राशि
भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ के नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी से प्रसन्नता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि
आज रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता बनी रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। सम्मान मिलेगा। घर और बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद करने से बचें।

कर्क राशि
व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सभी कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी साथ ही प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम लेने से बचें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। आज आपके लिए सफलता का दिन रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, ध्यान रखें। तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे और लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है इसलिए जोखिम न लें।

कन्या राशि
आज आपके नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी जिससे प्रसन्नता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। पुराने साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पहले की अपेक्षा व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम लेने से बचें।

तुला राशि
आज आपका नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बना सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी लेकिन प्रमाद न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान देना बंद करें। शत्रुओं का प्रभाव होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छी रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा।

धनु राशि
कार्यसिद्धि से प्रसन्नता बनी रहेगी साथ ही आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लेने से ना चूकें। मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे।

मकर राशि
आय में लाभ बना रहेगा। व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें और किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता बनी रह सकती है। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि
बौद्धिक कार्य सफल करने में कामयाब होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। धार्मिक यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा लेकिन मेहनत करने से नही चूकें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान रखें।

मीन राशि  
मीन राशि वालों का आज का दिन ठीक रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकता है। कारोबार के हिसाब से आज का दिन काफी लाभदायक होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें