Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 31 जनवरी 2024: इन राशि वालों का आज का दिन रहेगा अच्छा, जानिए अपना आज का राशिफल

January 31, 2024

आज का राशिफ़ल 31 जनवरी 2024: इन राशि वालों का आज का दिन रहेगा अच्छा, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 31 january 2024, बुधवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 31 जनवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन मित्र और पारिवारिक जनों का सहयोग करेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। पुराने कार्य पूर्ण होंगे। नई स्कीम बनेगी। कार्य ठीक से कर पाएंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। दिन की शुभता के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 

वृषभ राशि
आज के दिन बड़े बुजुर्गों की सलाह मशवरा से फायदा होगा। जोखिम भरे कार्य करने से बचें। कानूनी अड़चन आ सकती है। चिंता हो सकती है। वाणी का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। दिन की शुभता के लिए गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।

मिथुन राशि
आज के दिन यात्रा से फायदा मिलेगा। धन वापस मिल सकता है। कारोबार में लाभ होगा। उत्साह प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। थकान व कमजोरी महसूस करेंगे। दिन की शुभता के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

कर्क राशि
आज के दिन निर्णय लेने में देरी होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। गुस्सा ज्यादा आएगा। दिन की शुभता के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 

सिंह राशि
आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं। शुभ सूचना मिलेगी। जोखिम भरा कार्य कर पाएंगे। व्यापार और व्यवसाय से लाभ होगा। नए दोस्त बनेंगे। कीमती वस्तु संभाल कर रखें। दिन की शुभता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कन्या राशि
आज के दिन धन संपत्ति का लाभ हो सकता है। स्थाई कार्य करने की क्षमता आएगी। कोई बड़ा कारोबार हो सकता है। उन्नति के मार्ग मिलेंगे। नौकरी में लोगों का सहयोग मिलेगा। दिन की शुभता के लिए शिवजी को जल चढ़ाएं। 

तुला राशि
आज के दिन चोट या दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी से वाद विवाद न करें। दिक्कत हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। आलस्य का त्याग करें। आय में वृद्धि होगी। दिन की शुभता के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।   

वृश्चिक राशि
आज के दिन रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं। जीवन सुखमय रहेगा। विवाद हो सकता है। नौकरी में नए कार्य मिल सकते हैं। दिन की शुभता के लिए विष्णु भगवान की पूजा करें।   

धनु राशि
आज के दिन दिन की शुरुआत अच्छी होगी। घर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। अपने काम पर विशेष ध्यान दें। आय में वृद्धि होगी। लव लाइफ गड़बड़ रह सकती है। दिन की शुभता के लिए सरस्वती जी का पूजन करें। 

मकर राशि
आज के दिन की शुरुआत अच्छी होगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। समय आपके अनुकूल रहेगा। निवेश के कार्यों में फायदा मिलेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। पारिवारिक से सहयोग प्राप्त होगा। दिन की शुभता के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।  

कुम्भ राशि
आज के दिन व्यापारिक सफलता प्राप्त होगी। मित्रों की सहायता प्राप्त होगी। मेहनत करें, लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। लव लाइफ में कोई इंटरफेयर कर सकता है। दिन की शुभता के लिए शिव आराधना करें। 

मीन राशि  
आज के दिन धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी। गुरु के सत्संग से लाभ होगा। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। आवश्यक खर्च होंगे। लव लाइफ में झगड़ा हो सकता है। दिन की शुभता के लिए पक्षियों को दाना डालें।  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें