Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 7 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की, जानिए अपना आज का राशिफल

February 7, 2024

आज का राशिफ़ल 7 फरवरी 2024: इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 7 February 2024, बुधवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 7 फरवरी का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। उन्नत के मार्ग खुलेंगे। उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी। घर परिवार पर खर्च होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।

वृषभ राशि
आज के दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। लाभ में बढ़ोतरी होगी। प्रेम प्रसंग के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पार्टनर के साथ दिन अच्छा बीतेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
आज के दिन किसी की बातों पर विश्वास न करें। बुद्धि से काम लें। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन किसी नए कार्य की सुरुआत कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि
आज के दिन किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। घर परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। भाग्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।

सिंह राशि
आज के दिन पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। नौकरी में परेशानी हो सकती है। उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आय से अधिक खर्च होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि
आज के दिन दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। लेकिन धन खर्च करने से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें ।

तुला राशि
आज के दिन की शुरुआत शुभ होगी। मन विचलित रह सकता है। परिवारजनों का ध्यान रखें। लब लाइफ में लोचा हो सकता है। पार्टनर के साथ सावधानी बरतें नहीं तो वाद विवाद हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन की शुरुआत से ही टेंशन रहेगी। सामाजिक कार्य में बढ़कर हिस्सा लेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
आज के दिन की शुरुआत आलस भरी होगी। कार्यों को न टालें, गुस्सा दिखेगा। बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यक्ता है। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि
आज के दिन की शुरुआत से ही आपके काम बनने लगेंगे। सेहत का ध्यान रखें। पड़ोसी परेशान कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती है। आज के दिन आपको सावधान रहने की आवश्यक्ता है। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा माता की पूजा करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन की शुरुआत से ही अनावस्यक खर्च शुरू हो जाएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में झगड़ा हो सकता है। इसलिए लव लाइफ के मामलों में सतर्कता बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश भगवान की पूजा करें।

मीन राशि
आज के दिन आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर परिवार से खुशी मिल सकती है। धन प्राप्त के योग हैं। निवेश के लिहाज से दिन अच्छा है। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें