Site icon Dainik Savera Times

मकर राशि वालों के प्रेम संबंधों में आएगी प्रगाढ़ता, तो धनु राशि वालों की मित्रों से रहेगी अनबन! जानिए अन्य राशियों का राशिफल

Today's Horoscope

Today's Horoscope

Today’s Horoscope : मेष – किसी योजना की शुरुआत हेतु प्रयत्नशील, आय के नवीन स्त्रोत, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम उपस्थित, आहार-विहार में नवीनता, दर्शनीय स्थलों की यात्रा में मन प्रफुल्लित।

वृषभ
साहसिक प्रयास प्रगति पर, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, आहार-विहार में नवीनता, आवागमन में अनुकूलता, परोपकार की भावना जागृत, यात्रा का प्रसंग भी।

मिथुन
भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त, वाद-विवाद का निर्णय पक्ष में, मानसिक उलझनों में कमी, वैवाहिक सुख मनोनुकूल, अपने स्तर को बनाए रखने के लिए व्यय, यात्रा का प्रसंग।

कर्क
व्यापारिक कठिनाइयां, लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है, पारिवारिक मतभेद उजागर, विचारों में उग्रता, आय की तुलना में व्यय अधिक, अकारण भ्रमण करना पड़ सकता है।

सिंह
पराक्रम में वृद्धि, व्यापारिक विस्तार की योजना फलीभूत, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, वाद-विवाद का हल आपके पक्ष में, निजी जीवन में नवीन उपलब्धि, व्यक्तित्व का विकास।

कन्या
आर्थिक व्यवसायिक सफलता, जटिल समस्याओं का समाधान, आपसी सलाह से कामयाबी, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर।

तुला
पूंजी का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, सुसमाचार की प्राप्ति, श्रेष्ठजनों से संपर्क का सुपरिणाम प्राप्त, वरिष्ठजनों की सलाह लाभदायक, आमोद- प्रमोद के साधन सुलभ।

वृश्चिक
बुद्धि चातुर्य से कुछेक कार्यों में अनुकूलता, आरोग्य सुख, पठन-पाठन में रूचि, संतान पक्ष से चिंता कुछ कम, ज्ञान विज्ञान की ओर रूझान, भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि, हानि भी।

धनु
आर्थिक पक्ष में असंतोष, अभीष्ट सिद्धि का प्रयास निष्फल, बात- बात पर क्रोध, भुगतान को लेकर परेशान, मित्रों से अनबन, व्यर्थ की भागदौड़ में समय नष्ट, हानि होने की आशंका, सावधान रहें।

मकर
स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु प्रयत्नशील, मनोरंजन की ओर रूझान, सदविचारों का उदय, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, धनागम भी।

कुंभ
अधूरे या नए कार्य प्रगति पर, स्वास्थ्य सुधार पर, धन सम्पत्ति विषयक मसला हल, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, घरेलू वातावरण सुखद रहेगा।

मीन
परिस्थितयों में व्यतिक्रम, योजना अधूरी, स्वास्थ्य में शिथिलता, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, विरोधी हानि पहुंचाने की कोशिश में, वाहन से दुर्घटना की आशंका।

Exit mobile version