Site icon Dainik Savera Times

Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: गणेश जयंती पर 6 राशियों को मिलेगा सौभाग्य, सिंह-तुला को रहना होगा सतर्क

Today's Horoscope, January 22, 2026

Today's Horoscope, January 22, 2026

Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज पूरे देश में गणेश जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। बुद्धि, विवेक और शुभता के प्रतीक भगवान गणेश की कृपा आज कई राशियों पर विशेष रूप से बनी रहेगी। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन भावनाओं, संवाद और रिश्तों के लिहाज़ से बेहद अहम है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन नए अवसर, रिश्तों में मजबूती और मानसिक संतुलन लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।

आज मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। वहीं मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि वालों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। पारिवारिक या निजी रिश्तों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में स्पष्टता रखें। धैर्य और संयम से लिया गया फैसला आगे चलकर लाभ देगा।

भाग्यशाली अंक: 7 भाग्यशाली रंग: पीला

वृषभ राशि

आज भावनाएं हावी रह सकती हैं। किसी करीबी से मतभेद संभव है, लेकिन ईमानदारी से की गई बातचीत रिश्तों को संभाल सकती है। खुद पर भरोसा बनाए रखें और जल्दबाज़ी में कोई निष्कर्ष न निकालें।

भाग्यशाली अंक: 6 | भाग्यशाली रंग: सफेद

मिथुन राशि

दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। आपकी संवाद क्षमता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: लाल

कर्क राशि

आज का दिन दिल के बेहद करीब रहेगा। परिवार और करीबी लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी।

भाग्यशाली अंक: 10 | भाग्यशाली रंग: नीला

सिंह राशि

आज आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति से मतभेद मन को विचलित कर सकता है। स्थिति को शांत दिमाग से संभालें और अहंकार को आड़े न आने दें।

भाग्यशाली अंक: 7 | भाग्यशाली रंग: भूरा

कन्या राशि

दिन संतुलन और सुकून देने वाला रहेगा। रिश्तों में स्थिरता आएगी और आप भावनात्मक रूप से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। नए संबंधों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।

भाग्यशाली अंक: 2 | भाग्यशाली रंग: हरा

तुला राशि

आज मानसिक तनाव रह सकता है। पुराने रिश्तों से जुड़ी कोई बात मन को परेशान कर सकती है। आत्मचिंतन करें और नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं।

भाग्यशाली अंक: 9 | भाग्यशाली रंग: लाल

वृश्चिक राशि

आज आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी और पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा दूसरों को भी प्रभावित करेगी।

भाग्यशाली अंक: 1 | भाग्यशाली रंग: हरा

धनु राशि

दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। परिस्थितियां आपके मन मुताबिक न हों, लेकिन धैर्य और समझदारी से हालात काबू में आ सकते हैं। ध्यान और आत्ममंथन लाभदायक रहेगा।

भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: लाल

मकर राशि

भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा भारी रह सकता है। रिश्तों में संवाद की कमी महसूस हो सकती है। आज का दिन सीख देने वाला है खुद को और बेहतर समझने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: नीला

कुंभ राशि

दिन बेहद अनुकूल है। रचनात्मकता और भावनात्मक समझ से रिश्तों में नई ताजगी आएगी। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना मन को प्रसन्न करेगा।

भाग्यशाली अंक: 9 | भाग्यशाली रंग: बैंगनी

ये भी पढ़ें: Ganesh Jayanti 2026 : आज हैं गणेश जयंती, जानिए सही पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय

मीन राशि
आज दिल और दिमाग दोनों संतुलन में रहेंगे। प्रेम, करुणा और समझदारी से रिश्ते और गहरे होंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो सकती है।
भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: नीला

Exit mobile version