Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: वृषभ, कन्या और कर्क आज बरतें सावधानी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

January 28, 2026

Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: वृषभ, कन्या और कर्क आज बरतें सावधानी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

धर्म डेस्क: आज 28 जनवरी 2026, बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। जहां कुछ जातकों को व्यापार, निवेश और करियर में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। नया काम शुरू करने से बचें, क्योंकि नुकसान की संभावना बन रही है। नौकरी और व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, संयम से काम लें।

वृषभ राशि

दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। किसी नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में यात्रा संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार में चल रही अनबन दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

मिथुन राशि

आज सामाजिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी। घर में मेहमान आ सकते हैं या किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

कर्क राशि

भाग्य आपका साथ देगा। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। पुराने कामों में बदलाव से लाभ होगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। प्रॉपर्टी या जमीन में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में काम आ सकते हैं। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। आय अच्छी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है।

कन्या राशि

आज सावधानी बरतने का दिन है। बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखें। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें। बड़े निवेश से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।

तुला राशि

मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक दबाव बन सकता है, इसलिए उधार लेने-देने से बचें। परिवार में किसी शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि

दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अटका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। निवेश से लाभ के योग हैं और संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।

धनु राशि

आज यात्रा के प्रबल योग हैं और यात्रा लाभदायक रहेगी। नए काम की योजना बनेगी, जिसमें आर्थिक सहायता मिल सकती है। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि

दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में स्थिति मजबूत होगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें। लंबी यात्रा संभव है।

कुंभ राशि

आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है। किसी करीबी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि

आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। नए मित्र बनेंगे और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य बेहतर होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें