Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 11 मार्च 2024: कर्क और कुंभ राशि वालो को मिलेगा मान-सम्मान, जानिए अपना आज का राशिफल

March 11, 2024

आज का राशिफल 11 मार्च 2024: कर्क और कुंभ राशि वालो को मिलेगा मान-सम्मान, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 11 March 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल जानें चंद्र राशि के अनुसार आज सोमवार यानी 11 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन शत्रुओं से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। नया प्लान बनेगा। कामकाज में बाधा आ सकती है। कर्मचारियों से वाद विवाद हो सकता है। आर्थिक परेशानी बनी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल चढ़ाएं। 

वृषभ राशि
आज आप पार्टी या पिकनिक पर जा सकते हैं। रचनात्मक कार्य में लगे रहेंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवन साथी से मन मुटाव हो सकता है। पारिवारिक उन्नति हो सकती है। अपने विवेक से वर्क करना लाभप्रद रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को बिल्वपत्र अर्पित करें।

मिथुन राशि
आज दिन के पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। दुखद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य से बचें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। गीत संगीत में रुचि लेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को भांग अर्पित करें। 

कर्क राशि
आज के दिन यात्रा में सफलता मिलेगी। बाहर मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में प्रोग्रेस होगा। जीवनसाथी की हेल्प मिलेगी। सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को शमी पत्र अर्पित करें। 

सिंह राशि
आज के दिन पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। सज्जनों से मेल मिलाप कर सकते हैं। नौकरी में फायदा होगा। किसी की आलोचना ज्यादा ना करें। खान-पान में संयम रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को दूर्वा अर्पित करें।

कन्या राशि
आज के दिन रोजगार के क्षेत्र में किया गया कार्य सफल रहेगा। नौकरी में पावर ज्यादा मिलेगी। व्यापार व्यवसाय की समस्या हल होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। जीवन साथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें।

तुला राशि
आज के दिन घर में खर्च ज्यादा होगा। बाद विवाद हो सकता है। राजकीय वर्क में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस ज्यादा ना करें। आपके कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे। लव लाइफ में धोखा मिल सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को इत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आज पैसे के लिए दिन में सावधानी रखें। व्यावसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में लाभ होंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। व्यापार नौकरी और जीवन में उन्नति होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी का दर्शन करें।

धनु राशि
आज के दिन राज सम्मान प्राप्त होंगे। नए प्लान पर कार्य कर सकते हैं। कार्य में खर्च ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ बनेंगे। लव लाइफ में संदेह हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को भस्म चढ़ाएं।

मकर राशि
आज के दिन पूजा पाठ में मन लगा रहेगा। कोट व कचहरी के कामों में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है। पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य एवं संयम रखकर कोई भी कार्य करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को धूप अर्पित करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। चोट लग सकती है। दिन सामान्य रहेगा। व्यापार व्यवसाय में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। पठन-पाठन में मन लगा रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को सफेद माला अर्पित करें। 

मीन राशि  
आज के दिन परेशान रह सकते हैं। कोई वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। परिवार में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपके योजना अनुसार कार्य नहीं होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें