Aaj ka Rashifal 13 March 2026: चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार दशमी तिथि आज पूरे दिन और रात रहेगी और कल सुबह 8:11 बजे तक प्रभाव में रहेगी। सुबह 10:32 बजे तक व्यतिपात योग रहेगा, जिसके बाद वरियान योग शुरू हो जाएगा। इसके अलावा देर रात 3:03 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए कुछ राशियों को आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को अपने व्यवहार और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आप खुद को पहले से ज्यादा सक्रिय और खुश महसूस करेंगे। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप के साथ साझेदारी की चर्चा हो सकती है। आर्थिक रूप से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रशंसा हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी सुखद वातावरण रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
वृष राशि
आज का दिन वृष राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक फायदा मिल सकता है। नवविवाहित जोड़ों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक रिश्तों में मिठास बढ़ाएगी। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने काम पूरे मन से करेंगे और कुछ नया सीखने का अवसर भी मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत करते समय शब्दों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशियों का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, हालांकि मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा और जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति या राजनीतिक संपर्क से भी लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 2
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बड़े भाई या किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है। आपके प्रयास सफल होंगे और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके व्यवहार से खुश होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 3
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। आप काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। नया वाहन खरीदने की संभावना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पुराने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। महिलाओं को खरीदारी में अच्छा ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 9
तुला राशि
तुला राशि वालों का दिन व्यस्त रह सकता है। व्यापार से जुड़ी रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने में समय लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। नए विचार और तरीकों से काम करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। बेवजह बहस करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। काम से समय निकालकर किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मन को शांति मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं और यह यात्रा सुखद रह सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास के साथ आप अपने रुके हुए कामों को आगे बढ़ाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और गौ सेवा करने का मन भी बन सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा और काम में सफलता मिलेगी। ऑटोमोबाइल या वाहन से जुड़े व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों या सहयोगियों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 7
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किसी की मदद करने से आपको मानसिक संतोष मिलेगा। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। रिश्तों को सुधारने की कोशिश सफल हो सकती है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3
ये भी पढ़ें:
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी माता को कोई उपहार दे सकते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। आज बोलने से ज्यादा सुनने पर ध्यान दें, इससे कई जरूरी बातें पता चल सकती हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास हो सकता है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 4

