Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 16 मार्च 2024: मेष राशि वाले खर्चे का रखे ध्यान , जानिए अपना आज का राशिफल

March 16, 2024

आज का राशिफल 16 मार्च 2024: मेष राशि वाले खर्चे का रखे ध्यान , जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 15 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की सप्तमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल आज शुक्रवार यानी 16 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन आपका खर्च ज्यादा होगा। पारिवारिक तनाव बना रहेगा। इसलिए परिवार को समय देने का प्रयास करें। मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। कार्यों पर अधिक ध्यान दें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।

वृषभ राशि
आज के दिन वैवाहिक जीवन शांति पूर्वक बीतेगा। कार्य क्षेत्र में आपको बदलाव करना नुकसानदायक हो सकता है। आपको सावधान रहना होगा। फैमिली में किसी सदस्य को कोई भी शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई इंपॉर्टेंट न्यूज़ प्राप्त होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान उपासना करें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए खास होगा। आपको प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थी को पढ़ाई लिखाई के साथ फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। आपको अपने किसी मित्र से काफी ज्यादा हेल्प मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश उपासना करें।

कर्क राशि
आज का दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें अपने कार्यालय में प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार में चल रही अटकलें आसान हो सकती हैं। सभी सदस्य मिलजुल कर रहेंगे। आप मित्रों के साथ कुछ समय अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधान रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश उपासना करें।

सिंह राशि
आज के दिन राजनीति में लोगों को लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को लाभ होगा। फ्यूचर में अच्छा काम मिलने की संभावना है। आपको अपने बढ़ते खर्चों में कमी लानी होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए माता महालक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि
आज के दिन आपके मन में चल रही उलझन का समाधान मिलेगा। पारिवारिक कलह आपको परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में पार्टनर आपसे खुश रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा समर्पित करें।

तुला राशि
आज के दिन कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। जॉब के लिए अच्छा ऑफर आपको प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्य करने का मन करेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर धोखा दे सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए तुलसी माता पर दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सभी कार्य आपके बन सकते हैं। अपने कार्य में पूरी तरह से मेहनत करें। घर परिवार में आनंद उत्सव होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर से दूरी बनाकर रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
आज के दिन दिन की शुरुआत से ही मूड आपका अपसेट रहेगा। पारिवारिक कलह हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। व्यर्थ के बाद विवाद ना करें। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को लाल चंदन चढ़ाएं।

मकर राशि
आज के दिन की शुरुआत से ही काम की टेंशन बनी रहेगी। भाग दौड़ अधिक रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से हेल्प प्राप्त हो सकती है। किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में झूठ ना बोलें। दिन को शुभ बनाने के लिए तुलसी माता की आराधना करें।

कुम्भ राशि
आज के दिन की शुरुआत से ही आपके काम बनने शुरू होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। आलस ना करें। कार्य में मन लगाए रखें। प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।

मीन राशि
आज के दिन अपनी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। निवेश करने के लिए दिन लाभदायक रहेगा। खर्च अधिक होंगे। कार्यों को लेकर परेशानी समाप्त होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों मेंअच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को लड्डू चढाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें