नई दिल्ली: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का यह दिन खास माना जा रहा है। आज चतुर्थी तिथि अगले दिन सुबह 7:52 तक रहेगी। रात्रि 12:17 तक शिव योग का प्रभाव रहेगा, जबकि दोपहर 12:55 तक ज्येष्ठा नक्षत्र और उसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा। साथ ही आज एकदंत संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत और ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल भी है। ऐसे में कई राशियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है।
आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल-
मेष:
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और नया वाहन लेने के योग बन रहे हैं।
वृष:
मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बन सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन:
रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग से आपके फैसले मजबूत होंगे।
कर्क:
कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
सिंह:
नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ होगा।
कन्या:
नए काम की शुरुआत से पहले सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
तुला:
आत्मविश्वास बढ़ेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नए व्यापार की योजना बन सकती है।
वृश्चिक:
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे।
धनु:
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और साझेदारी में लाभ होगा। छात्रों और इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहेगा।
मकर:
शुभ समाचार मिलने से दिन खुशहाल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और मेहनत का फल मिलेगा।
कुंभ:
परिवार और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। बिजनेस में पिता का सहयोग मिलेगा। नए काम की शुरुआत लाभदायक हो सकती है।
ये भी पढ़ें…
मीन:
व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। व्यापार में सावधानी जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

