Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल: इन 3 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, मिलेगा सुनहरा मौका

October 30, 2025

आज का राशिफल: इन 3 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, मिलेगा सुनहरा मौका

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2025: गुरुवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। बता दें कि आज श्रवण नक्षत्र, गंड़ योग और दक्षिण दिशा शूल का निर्माण हो रहा है। साथ ही आज गोपाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को संयम और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : ‘विद्या बालन से मिली प्रेरणा’, Taapsee Pannu ने करियर पर कही दिल की बात

ग्रह स्थिति

आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है। सिंह में केतु, कन्या में शुक्र, मीन में शनि, कुंभ में राहु, तुला में सूर्य, कर्क में बृहस्पति, वृश्चिक में मंगल और बुध विराजमान हैं। इस ग्रह संयोग से करियर, व्यापार और संबंधों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि (Aries)

आज आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। अपने प्रियजनों से दूरियों के कारण मन उदास रहेगा, परंतु कार्यस्थल पर फोकस बनाए रखना जरूरी है। भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

कानूनी मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखने से समाधान संभव है। पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाकर चलें। कारोबार में नई तकनीक अपनाने से लाभ मिलेगा। दिन के अंत तक रुके हुए आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। अधिकारी आपकी मेहनत को सराहेंगे। घर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के अवसर बन सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कर्क राशि (Cancer)

आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। तनाव के कारण क्रोध बढ़ सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में अचानक धनलाभ या यात्रा का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद शुभ है। नई नौकरी या प्रमोशन का योग बन रहा है। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। हालांकि, शाम के समय सहकर्मियों के साथ मतभेद की संभावना है शांत रहें और बातों को तूल न दें।

कन्या राशि (Virgo)

आपके आकर्षण और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। प्रियजन से सुखद मुलाकात होगी और पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा संभव है। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra)

लंबे समय से चले आ रहे विवादों का अंत होगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। हालांकि, विरोधी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे। धन के नए स्रोत खुल सकते हैं—बस किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

धीमी शुरुआत के बावजूद दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। आज अपने मन की सुनें और वही करें जो आपको खुशी दे। प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

सुबह स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन दोपहर बाद हालात सुधरेंगे। व्यापार में पूंजी निवेश की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते हैं, लेकिन दिन के अंत में आकस्मिक धनलाभ संभव है।

मकर राशि (Capricorn)

जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर विवाद हो सकता है, जो बड़ा रूप ले सकता है। संयम रखें। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन पारिवारिक सहयोग से दिन संभल जाएगा। खर्चों में वृद्धि होगी, फिर भी मन प्रसन्न रहेगा। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा और पुराने मामलों में राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 30 अक्टूबर 2025

मीन राशि (Pisces)

भूमि या भवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश के लिए दिन अनुकूल है और नए संपर्क लाभदायक रहेंगे।

आज का शुभ संदेश:

“धैर्य और संयम ही सफलता की कुंजी हैं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें