Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today’s Horoscope 243 Sept 2026: धनु राशि से लेकर जानें इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

September 24, 2026

Today’s Horoscope 243 Sept 2026: धनु राशि से लेकर जानें इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि (Aries)

व्यापार और कामकाज में मिलेगी राहत
आज आपके व्यापार या कामकाज में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर का वातावरण सुखद और शांत रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा और पढ़ाई से जुड़े मामलों में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus)

बड़े फैसले लेने में सावधानी रखें
आज जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। किसी भी काम को करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। अपने मन की बात सुनें और जल्दबाजी से बचें। सही समय पर लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

परिवार के लिए समय निकालें
आज काम की व्यस्तता अधिक रह सकती है, लेकिन परिवार को समय देना जरूरी होगा। अपनों के साथ बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। किसी भी नए व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। किसी भी आर्थिक या निजी मामले में सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer)

रिश्तों के लिए अच्छा दिन
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी करीबी व्यक्ति से विश्वासघात या निराशा मिलने की संभावना हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आप मानसिक रूप से काफी हल्का और शांत महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo)
आज महिलाओं को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें। साझेदारी के काम में किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें। अपने सहयोगियों के साथ साफ बातचीत रखें।

कन्या राशि (Virgo)
आज अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। सही योजना बनाकर काम करने से फायदा मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखें। कुछ बातों को लेकर मन में चिंता या बेचैनी रह सकती है। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

तुला राशि (Libra)

शुरुआत में आ सकती हैं परेशानियां
आज दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां बेहतर होंगी। पति-पत्नी के रिश्ते में सहयोग और समझ बनी रहेगी। जीवनसाथी आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। दूसरों से बहुत अधिक अपेक्षा न रखें, इससे मन दुखी हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आय बढ़ने के संकेत
आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए अवसर मिल सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है। साहित्य, संगीत और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

बड़ों का मिलेगा आशीर्वाद
आज आपको परिवार के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक या सामाजिक संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बच्चों के व्यवहार और उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)
आज नौकरी या व्यापार में आपकी जिम्मेदारियां और अधिकार बढ़ सकते हैं। सभी कार्यों को योजना बनाकर और ध्यान से पूरा करें। व्यापारियों के लिए दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत का लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

दांपत्य जीवन में तनाव संभव
आज पति-पत्नी के बीच छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। बातचीत से समस्या हल करें। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces)

कुछ नया करने का मन बनेगा
आज आपके अंदर नई योजनाएं बनाने और कुछ अलग करने की इच्छा बढ़ेगी। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और काम समय पर पूरे होंगे। धन से जुड़े मामलों में मजबूती आएगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें