Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 05 अगस्त 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

August 5, 2024

आज का अंक राशिफल 05 अगस्त 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

5 August ka Ank Rashifal: आज 5 अगस्त 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (05/08/2024, 5+8+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

 

 

 

अंक 1 
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन काफी हद तक खास रहेगा। वहीं पर कुछ कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु स्वास्थ्य ठीक होने के कारण आप इन चुनौतियों का भी सामना कर पाएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से रुके हुए धन का आगमन होगा। परंतु रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। प्रेम संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  30,      शुभ रंग:  मैटी

अंक 2 
आज का दिन आप लोगों को काफी हद तक खास रहेगा। आज कहीं अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ा मन न लगने के कारण आप काम अधूरे छोड़ सकते हैं। वहीं पर छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथ ही तंदुरुस्त भी रहेंगे। आज धन से संबंधित खर्च अधिक हो सकते हैं। वहीं पर मित्रों के साथ भी आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी नंबर: 26,     शुभ रंग:  हल्का सुनहरा

 

 

अंक 3 
आज का दिन काफी हद तक आपका सामान्य रहेगा। आज कुछ कार्य होंगे, तो वहीं कुछ अधूरे रह जाएंगे। परंतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इसी हफ्ते में आपके सभी कार्य पूर्ण भी होंगे। जिसके कारण आप अपने आप को थोड़ा आजाद महसूस करेंगे और साथ ही स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। पहले से बाहर से खाने पीने का सेवन करने से बचें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा।
लकी नंबर: 42,      शुभ रंग: हल्का ऑरेंज

अंक 4 
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहेगा। वहीं पर आज क्रोधित होने के कारण आप अपने कार्य क्षेत्र में और घर में रिश्तेदारों से बिगड़ सकते हैं। इसीलिए कोशिश करें कि अधिक क्रोधित न हों। वहीं पर आज के दिन आप लोग कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। यात्राओं पर जाने से बचें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 64,        शुभ रंग:  हल्का नारंगी

 

 

अंक 5 
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप कार्य में व्यस्त भी रहेंगे। कार्य में व्यस्त रहने के चलते आपके अंदर चिडचिडाहट बंद हो सकता है, परंतु स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप ऊर्जावान रहेंगे और कोशिश करेंगे, अपने सभी कार्य को पूर्ण करने की। शाम का समय फिर भी पहले से बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। कहीं पर घूमने फिरने जा सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 55,      शुभ रंग:  गोल्डन

अंक 6 
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहने वाला है। वहीं पर आज के दिन आप शॉपिंग पर जा सकते हैं, इसलिए मन में खुशी का उत्साह रहेगा। परंतु जो लोग नौकरी करते हैं, उन लोगों की निंदा हो सकती है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं थोड़ी सी पैदा कर सकता है। चोट लगने की संभावना है, इसलिए बचकर के रहें। साथ ही धन भी अधिक खर्च होने की संभावना है। वहीं पर आज अपने प्रेमी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 24,     शुभ रंग: पीला

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको शांति का माहौल देखने को मिल सकता है। साथ ही आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। लंबे समय से अगर स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो अब बेहतर होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग:  हल्का बैंगनी

अंक 8
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज किसी से मिलने की संभावना है, यह व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित भी हो सकता है या आपका मित्र भी हो सकता है। आज के दिन स्वास्थ्य थोड़ा सा चिंताजनक बना रहेगा। धन की स्थिति भी चिंताजनक बनी रहेगी, परंतु मन में फिर भी शांति महसूस होगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
लकी नंबर:  40       शुभ रंग: नीला

अंक 9 
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप पूजा के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वहीं पर किसी कार्य को लेकर के आप कार्य अधूरा छोड़ सकते हैं। आज जल्दबाजी के चलते आप अपने कार्य को अधूरा छोड़ेंगे। साथ ही आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। वहीं पर आज धन भी खर्च होने की संभावना है। घर परिवार में समय कम देने के कारण घर परिवार में लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
लकी नंबर: 52      शुभ रंग:  क्रीम

ये भी पढ़ें: प्रशिक्षण लेकर लौट रहे तीन थाना प्रभारी समेत चार की मौत, ये है पूरा मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें