Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 09 जुलाई 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

July 9, 2024

आज का अंक राशिफल 09 जुलाई 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

9 July ka Ank Rashifal: आज 9 जुलाई 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (09/07/2024, 9+0+7+2+0+2+4=24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 (2+4=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल आपको मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं पर आज अपना थोड़ा समय प्रेमी को भी देंगे, जिसके कारण आपका प्रेमी भी आपसे खुश रहेगा। साथ ही धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं से धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  24,      शुभ रंग: नारंगी

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। वहीं पर आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। आज प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 12,     शुभ रंग:  आसमानी

 

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में भी आपकी प्रशंसा होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। नहीं तो आज अपच की समस्या हो सकती है। जीवन साथी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा, जो लोग विवाह करने की सोच रहे थे, उन लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि लोन लेना चाह रहे थे, तो लोन भी आप इस समय पर ले सकते हैं।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग: हल्का लाल

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। वहीं आज के दिन कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी। कहीं से धन आने की संभावना भी बनेगी। 
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग: गुलाबी

 

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, लेकिन कार्य को लेकर के थोड़ा तनाव हो सकता है। आज के दिन आप लोगों को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोशिश करें अपने पार्टनर के साथ कोई छोटी-मोटी यात्रा पर अवश्य जाएं। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  नारंगी

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को आज के दिन थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आसपास के लोगों से किसी पर विश्वास अधिक न करके चलें। अपने स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धोखाधड़ी और चोरी से बचें।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का सफेद

 

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे। वहीं पर कोई ऐसा कार्य भी आरंभ कर सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आने वाले समय में भारी धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  क्रीम

अंक 8
आज का दिन आप लोग का मिला जुला रहेगा। वहीं पर कार्य में व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से आपका कार्य छूट सकता है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है, जिस वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   15       शुभ रंग:   संतरा

अंक 9
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे। जिस वजह से काम आपके पूरे होने की संभावना है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज पहले के कार्य भी पूरे कर सकते हैं। आज अपने परिवार के बड़े सदस्यों के पास अवश्य बैठें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: हरा

ये भी पढ़ें- एक्शन में गीतू मोहनदास: टीम टॉक्सिक ने स्पेशल BTS फुटेज के साथ अपने कैप्टन को किया सेलिब्रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें