Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 09 नवंबर 2024: जानें शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

November 9, 2024

आज का अंक राशिफल 09 नवंबर 2024: जानें शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

 अंक ज्योतिष 
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक – 1

आज आपका भाग्य आपका साथ देने वाला है। लाभ भरा दिन नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा और भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग – लाल
व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी में गलतफहमियां बढ़ सकती है आपसी तकरार हो सकता है। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद
अंक – 3
रोजी रोटी कमाने के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें किसी साजिश का शिकार हो सकते है, साथ ही आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। विदेश जाने का योग बन सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- समुद्री हरा
अंक – 4
नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। जो जातक विवाह करने में इच्छुक है उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, नए सबंधं बन सकते है। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें