Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 10 दिसंबर 2024: जानें मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

December 10, 2024

आज का अंक राशिफल 10 दिसंबर 2024: जानें मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष 
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक 1
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आप लोगों को अपने रचनात्मक स्वभाव से प्रभावित करेंगे। आपको पढ़ाई के अच्छे नतीजे मिलेंगे। निवेश से भी मनचाहा लाभ हासिल होगा।
शुभ अंक- 75
शुभ रंग- गुलाबी
आज आपके ऊपर काम अधिक रहने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी। किसी काम को आप दूसरों के भरोसे ना छोड़ें। वैवाहिक जीवनसुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी 
अंक 3
आज काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जो लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
शुभ अंक -27
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आज का दिन आपको भौतिक सुखों में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश से मनचाहा लाभ हासिल होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
शुभ अंक- 54
शुभ रंग- नीला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें