Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 15 अगस्त 2024: गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

August 15, 2024

आज का अंक राशिफल 15 अगस्त 2024: गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

15 August ka Ank Rashifal: आज 15 अगस्त 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (15/08/2024, 1+5+8+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

 

 

अंक 1 
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए खुशखबरी आ सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी कोई नया काम आ सकता है। वहीं पर रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखे चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लकी नंबर:  66,      शुभ रंग:  हरा

अंक 2 
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 33,     शुभ रंग:  हल्का लाल

 

अंक 3 

 

आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 23,      शुभ रंग: हल्का पर्पल

अंक 4 
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है, परंतु काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं, अपने पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 43,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

 

अंक 5 

 

आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ की वजह से व्यस्त रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में काफी भाग दौड़ हो सकती है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों का अपनी संतान के साथ समय बिताने का दिन है। कोशिश करें कि अपनी संतान के साथ समय व्यतीत करें। वहीं पर आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर के चलें और धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 22,      शुभ रंग:  चैती

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, उन लोगों के लिए कुछ लाभ हो सकता है। वहीं पर छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। बाहर का खाने से बचें। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 77,     शुभ रंग: लाल

अंक 7 
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर के साथ ही आज अपने माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर के चलें। आज घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 65       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

अंक 8 
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है, तो उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा।
लकी नंबर:  22       शुभ रंग: पर्पल

अंक 9 
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे, वहीं पर आज के दिन आप अधूरे काम भी निपट सकते हैं। आज आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे। इसके चलते आपको थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। धन अधिक खर्च हो सकता है, इसलिए धन का ध्यान रख कर चलें। सगे संबंधियों के साथ समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर: 67      शुभ रंग:  चैती

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : डोडा में 12 सालों में अभूतपूर्व विकास; केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताई ‘परिवर्तन की कहानी’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें