Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 15 जुलाई 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

July 15, 2024

आज का अंक राशिफल 15 जुलाई 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

15 July ka Ank Rashifal: आज 15 जुलाई 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (15/07/2024, 1+5+7+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1
आज आप लोगों को कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर के चिंता हो सकती है। इसलिए कोशिश करें अपने कार्य पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की, स्वास्थ्य का भी ध्यान देना आवश्यक है। वहीं पर आज के दिन घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। लेकिन किसी बात पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आज किसी भी बात को इग्नोर करना ही आपके लिए ठीक रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहने की संभावना है।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: हरा

 

अंक 2
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहने की संभावना है। वहीं पर आज के दिन कार्य क्षेत्र में भी काम आपके सुलझेंगे। आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। जिसकी वजह से आज आप लोगों के घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई पुराना रिश्तेदार घर आ सकता है। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 16,     शुभ रंग:  काला

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। अगर किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाह रहे थे, तो वह भी इस समय पर शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। साथ ही उनकी बातों को समझने का भी प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी इसके साथ ही आपके पास धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 100,      शुभ रंग: हल्का लाल

 

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रह सकता है। वहीं पर आज आपके पहले के कार्य भी पूरे होंगे। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलना चाह रहे थे, तो आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। आज आपको कोई पुरस्कार दे सकता है। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  93,        शुभ रंग: हल्का पीला

अंक 5
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन आपको आज के दिन कार्य क्षेत्र में खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार के साथ बिताने का समय है। आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 82,      शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

 

अंक 6
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, लेकिन आज आपके लिए व्यापार काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। आज के दिन अपने प्रेमी के साथ शाम का समय अवश्य बिताएं। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का नारंगी

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का पहले की अपेक्षा मिला जुला रहेगा। वहीं पर किसी कार्य को लेकर के आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों को स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार से आपको खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 72       शुभ रंग:  हल्का पीला

 

अंक 8
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कुछ लोग व्यापार को लेकर टेंशन में रह सकते हैं, लेकिन तनाव की कोई आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य खराब होने के चलते कुछ कार्य आपके रुक सकते हैं। इसलिए आज स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  60       शुभ रंग:  हल्का लाल

अंक 9
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र में थोड़ा सा मिला-जुला रह सकता है। वहीं आज के दिन आप काफी सूझबूझ के साथ करें। नहीं तो हानि हो सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य का भी ध्यान रख करके चलें। आज आपका आपके परिवार पर अत्यधिक धनखर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आने वाले समय में आपको धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है। इसलिए धन को सोच-विचारकर ही खर्च करें।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: क्रीम

ये भी पढ़ें- भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ दें देश, ईरान में फ‍िर हालात ब‍िगड़ने पर इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें