Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 18 जुलाई 2024: गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

July 18, 2024

आज का अंक राशिफल 18 जुलाई 2024: गुरुवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

18 July ka Ank Rashifal: आज 18 जुलाई 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (18/07/2024, 1+8+7+2+0+2+4=24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 (2+4=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

 

अंक 1 

 

आप लोगों के लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए खुशखबरी आ सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी कोई नई स्कीम आ सकती है। वहीं पर रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा। तनाव से मुक्त रहेंगे।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग:  चैती

अंक 2 
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आ सकती हैं, परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है। वहीं आज के दिन आप छोटी-बड़ी परेशानियों को नजर अंदाज करने का ही प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर के लोग आपको समझने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर: 12,     शुभ रंग:  हरा

 

 

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं हो सकती हैं। वहीं पर व्यापार में तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल कर कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 100,      शुभ रंग: हल्का लाल

अंक 4 
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रह सकता है। वहीं पर आज किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है, परंतु काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  93,        शुभ रंग:  हल्का नारंगी

 

 

अंक 5 
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक भाग दौड़ भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। भाग दौड़ के चलते खाने पीने का भी ध्यान रखें। वहीं पर धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी और अपने दोस्तों, मित्रों से या रिश्तेदारों से मेल मिलाप हो सकता है, जिसके कारण खुशी का माहौल घर में बना रहेगा।
लकी नंबर: 82,      शुभ रंग:  सफेद

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं। आज के दिन उन लोगों के लिए कुछ लाभ हो सकता है। वहीं पर छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 66,     शुभ रंग: आसमानी

 

 

अंक 7
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। आज का दिन आप किसी खास के साथ बिता सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप कोशिश भी करेंगे, कि अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 33       शुभ रंग:  ब्लू

अंक 8 
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें, वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है, तो उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा।
लकी नंबर:  60       शुभ रंग:  क्रीम

 

 

अंक 9 
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। वहीं पर आज कोशिश करें, कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: हल्का पर्पल

ये भी पढ़ें- भारतीय नागरिक तुरंत छोड़ दें देश, ईरान में फ‍िर हालात ब‍िगड़ने पर इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें