Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 20 नवंबर 2024: जानें बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

November 20, 2024

आज का अंक राशिफल 20 नवंबर 2024: जानें बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Today numerology horoscope, 20 November: आज 20 नवंबर 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (20/11/2024, 2+0+1+1+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

मूलांक 1

आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आपको काफी लाभ भी मिल सकता है। आज के दिन आपकी सारी पुरानी समस्याएं हल हो सकती हैं। पार्टनरशिप से अगर व्यापार को लेकर तनाव था तो आज आपको लाभ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग:  कत्थई

मूलांक 2

आज आपको दिन का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहने के योग हैं। आज के दिन आपकी कला को लोग काफी प्राथमिकता देंगे। जिसकी वजह से आप दिन का लाभ उठा पाएंगे। वहीं पर आज आपको किसी की बात बुरी लग सकती है, इससे बचने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 21,  शुभ रंग:  मैरून

मूलांक 3 

आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नई योजना लेकर आ सकता है। परिवार को लेकर चिंता समाप्त होगी। दिन अच्छा रहेगा। इसका भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। प्रेमी को लेकर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 4,  शुभ रंग: चॉकलेटी

मूलांक 4 

आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। लेकिन अपने ऊपर भरपूर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको कोई अचानक से बड़ा लाभ दे सकता है। प्रेमी के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।
लकी नंबर: 29,  शुभ रंग:  काला

मूलांक 5 

आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ में बीत सकता है। लेकिन आपको अपने ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन आप लोगों का अपनी संतान के साथ बिता सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा जाएगा। वहीं पर आज के दिन आप कोशिश करें कि बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद मिले।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6

आज का दिन आप लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा आज कुछ कार्य में फंस सकते हैं जिस वजह से आपके बाकी के कार्य अधूरे रह सकते हैं आप लोगों को इस समय पर कार्यक्षेत्र पर ही ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन अधिक खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 55,  शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 7

आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य लाभ होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन शाम के समय के बाद दिन अच्छा हो जाएगा।
लकी नंबर: 28, शुभ रंग:  मैरून

मूलांक 8
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। घर परिवार में आज कोई नई योजना बन सकती है। जिसकी वजह से आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
लकी नंबर: 67, शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 9 
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। धन को लेकर भी दिन अच्छा जाएगा। लेकिन आपको मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आज जरूरी है। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होने की संभावना है। धन अधिक खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 17, शुभ रंग:  गुलाबी

 

ये भी पढ़ें- CM भगवंत मान का आज रोपड़ दौरा, गांव बरवा में करेंगे ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें