Site icon Dainik Savera Times

आज का अंक राशिफल 21 अगस्त 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक 1
आज किसी प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मजा लें। दिल के मामले समय अभी पेचीदा साबित हो सकता है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नीला

अंक 2
वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। किसी नए काम की शुरुआत में अभी सावधानी बरतें।
शुभ अंक – 35
शुभ रंग – लाल

अंक 3
नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। किसी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक – 65
शुभ रंग – हरा

अंक 4
कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा।
शुभ अंक -8
शुभ रंग – लेमन

अंक 5
आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 05
शुभ रंग – मेजेन्टा

अंक 6
परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। मानसिक दबाव से उभरने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – सिल्वर

अंक 7
अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वर्ना पेट की तकलीफ अस्पताल के चक्कर कटवा सकती है। सफलता पाने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग सही दिशा में करें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला

अंक 8
प्रेम-संबंध में लिए चली आ रही नाराजगी आज के दिन खत्म हो सकती है। परिवार में कुछ समस्या आने के कारण आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
शुभ अंक – 54
शुभ रंग -ग्रे

अंक 9
आज बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। आपके दिए गए सुझावों का परिवार में स्वागत होगा। किसी नए काम की योजना बनाएंगे।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – सफेद

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा; पार्टी भी छोड़ी

Exit mobile version