Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 23 सितम्बर 2024: जानें सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

September 23, 2024

आज का अंक राशिफल 23 सितम्बर 2024: जानें सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

 अंक ज्योतिष 
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक 1
अपने समय का सही उपयोग करें। यदि विवाह योग्य हैं तो आज आपके लिये रिश्ते की बात चल सकती है। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराए नहीं, बल्कि बिना संकोच के कार्य करें। संतान से संबन्धित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।प्रियतम
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – बैगनी
अंक 2 
व्यापार में कानूनी समस्या आ सकती है। लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकांश समय आपका घर के लोगों के साथ बीतेगा। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। संभलकर फैसला लें।
शुभ अंक-  4
शुभ रंग- हरा
अंक 3
मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। घर पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। घर पर बुजुर्गों का साथ मिलेगा। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। दिन मस्ती से कटेगा। बॉस से बना कर रखें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग – लाल
अंक 4
शत्रुओं से सावधान रहें। कानूनी और अदालती मामलों में आपकी विजय होगी। बच्चे आपसे घूमने की जिद कर सकते हैं। फिजूल खर्चो से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
शुभ अंक -11
शुभ रंग-स्लेटी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें