Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 24 जून 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

June 24, 2024

आज का अंक राशिफल 24 जून 2024: सोमवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

24 June ka Ank Rashifal: आज 24 जून 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (24/06/2024, 2+4+6+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अपना थोड़ा समय प्रेमी को भी देंगे, जिसके कारण आपका प्रेमी भी आपसे खुश रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। वहीं पर आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन को लेकर चिंतित न रहें।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ घूमने का समय मिलेगा। किसी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन आने की संभावना भी बनेगी। 
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का पीला

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य को लेकर के थोड़ा तनाव हो सकता है। आज के दिन आप लोगों को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पार्टनर के साथ कोई छोटी-मोटी यात्रा पर अवश्य जाएं। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी पर विश्वास अधिक करके न चलें। अपने स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धोखाधड़ी और चोरी से बचें।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे। आमदनी बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

अंक 8
आज का दिन आप लोग का मिला जुला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है। जिस वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   55       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

अंक 9
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे। जिस वजह से काम आपके पूरे होने की संभावना है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज पहले के कार्य भी पूरे कर सकते हैं। आज अपने परिवार के बड़े सदस्यों के पास अवश्य बैठें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें