अंक ज्योतिष
अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।
आज आपको नए विचारों को कार्यान्वित करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
आज आपको करियर में उन्नति मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार नजर आ रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। संभव हो तो दिनचर्या में योग-ध्यान को शामिल करें।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा और साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ यात्रा संभव है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
मूलांक नौ वालों का आज का दिन घर को सजाने-संवारने में समय व्यतीत होगा। आप रिश्तों में नवीनता लाने का जो प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों की बात करें तो आपको उसमें जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी

