Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 26 जुलाई 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

July 26, 2024

आज का अंक राशिफल 26 जुलाई 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

26 July ka Ank Rashifal: आज 26 जुलाई 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (26/07/2024, 2+6+7+2+0+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो भी कार्य लंबे समय से जो नहीं हो रहा था, वह आज होने की संभावना है। वहीं पर आज स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। परंतु ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि चीज पहले से बेहतर होगी। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग:  गोल्डन

अंक 2 
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आप काफी हद तक तनाव में रहेंगे। वहीं पर सारे काम आज के दिन आप निपटाने की कोशिश भी करेंगे। देखा जाए तो आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी।
लकी नंबर: 53,     शुभ रंग:  सुनहरा

अंक 3 
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। जो कोई डील अभी तक आपकी रुकी हुई थी, वह आज होने की संभावना है। कहीं से धन लौट कर के आएगा, जिसकी वजह से आप लोग धन से संबंधित परेशानियों को समाप्त पाएंगे। वहीं पर आज के दिन आप लोगों के जीवन में घर संबंधित रिश्तो में भी मधुरता आएगी। वहीं पर रिश्तो में अगर दरार थी, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 31,      शुभ रंग: येलो

अंक 4
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। आज थोड़े कार्य आपके अधूरे छूट सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव रह सकता है। आज के दिन आपको तनाव लेने की आवश्यक्ता नहीं है। आने वाले समय में यह कार्य पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, इसलिए आसपास कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन मानसिक तनाव से बचकर के चलिए। वाणी पर नियंत्रण रखिए। किसी से यात्रा करते समय नोक झोक हो सकती है। साथ ही धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  11,        शुभ रंग:  हल्का हरा

अंक 5 
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन आज के दिन आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी और कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी कमजोरी महसूस होगी, इसलिए खाने पीने का ध्यान रखकर के चलिए। वहीं पर प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित चीजों को लेकर के तनाव मुक्त महसूस करेंगे। कोई काम अगर लंबे समय से नहीं हो रहा था, तो आज वह पूरा हो जाएगा।
लकी नंबर: 14,      शुभ रंग:  गोल्डन

अंक 6 
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा और जवान महसूस करेंगे। साथ ही आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे और लंबे वक्त के लिए बिताएंगे, जिसकी वजह से अगर आपके और आपका प्रेमी के बीच में कोई भी अनबन हो रही थी, तो वह दूर होगी। धन को लेकर चिंतित न रहें।
लकी नंबर: 39,     शुभ रंग: पीला

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। परिवार के ऊपर ध्यान देने की आवश्यक्ता है। अगर आप कार्य क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं, तो उसका फल आज आपको मिल सकता है। वहीं पर आज के दिन आप लोग कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके मित्रों के साथ या आपके घर के सदस्यों के साथ हो सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खाने पीने का ध्यान रखें। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 62       शुभ रंग:  बैंगनी

अंक 8 
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहने वाला है। वरिष्ठ लोग आपकी तारीफ करेंगे। इसीलिए कोशिश करें कि आज आप मन लगा करके कामकाज करें और अपने कार्य को पूरा भी करें। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी समस्या में फंस सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हर एक चीज को सही तरह से सही दृष्टि से देखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर:  60       शुभ रंग: हल्का चैती

अंक 9 
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु भाग दौड़ में दिन कब बीत जाएगा। आपको पता नहीं चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। लड़ाई झगड़े से बचकर के रहें। घर परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। साथ ही आज के दिन आप लोग अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु कहीं से धन आने की संभावना भी है। जिसकी वजह से छोटी-मोटी चीजों को लेकर के चिंताएं समाप्त होगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हल्का सफेद

ये भी पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान: इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें