Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 01 मई 2024: महीने के पहले दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

May 1, 2024

आज का अंक राशिफल 01 मई 2024: महीने के पहले दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

1 May ka Ank Rashifal: आज 1 मई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (1/05/2024, 1+5+2+2+4=14)को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और आपके प्रयासों को नोटिस किया जा रहा है। अपने द्वारा अर्जित की गई भौतिक सफलता का आनंद लें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

 

 

 

 

अंक 2 
आपके नेतृत्व के गुणों ने आसपास के लोगों को प्रभावित किया है। प्रगति, उपलब्धि,निपुणता, प्रसिद्धि और सार्वजनिक पहचान इन सब को अनुभव करने का वक्त आ चुका है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

 

 

अंक 3 
आर्थिक निर्णय लेने और अपने सहयोगियों से जुड़ने के लिए यह समय उचित है। मेहनत करते रहें और परिणाम की परवाह न करें, यही आज का मंत्र है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

विज्ञापन

 

 

अंक 4 
यह समय प्रगति और उपलब्धियों का हैं। यहां तक कि प्रसिद्धि या भाग्य आज आपका इंतज़ार कर रहे हैं। साक्षात्कार या मीटिंग में भी आपको प्रसिद्धि मिलेगी और आप अच्छे से अपने विचारों को प्रकट कर पाएंगे। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

 

 

अंक 5 
काम में अपने जूनून और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करें किन्तु अहंकारी न बनें। आज कोई बड़ा निर्णय आपको निराश कर सकता है। आज आपकी अपने मालिक या बड़े अधिकारी के साथ लम्बी दूरी की यात्रा करने के योग हैं। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

 

 

अंक 6 
यह यात्रा आपके लिए अच्छे भाग्य का प्रतीक है और आपके सितारों के अनुसार जल्द ही कोई बड़ी सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आपके व्यक्तिगत कार्य समीकरण में कुछ बदलाव आएंगे जो आपके लिए समृद्धि या विकास का कारण बन सकते हैं। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

 

 

अंक 7 
अच्छे लोगों के साथ रहें और जानें कि पक्की दोस्ती आपसी शेयरिंग और रुचियों से होती है। विदेश जाने का योग भी बन सकता है। कार्यस्थल में नयी संभावनाएं आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

 

 

अंक 8 
हो सकता है कि जीवन के इस चरण में आपको वो न मिले जो आप चाहते हैं लेकिन आपका भविष्य शानदार होगा। अपने रास्ते में आने वाली हर समस्या का सामना करें और जल्द ही आप विजेता के रूप में उभरेंगे। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 

 

 

अंक 9 
आज आपकी प्रतिबद्धताएं आपको व्यस्त रखेंगी, ऐसे में खुद के लिए समय निकालें। अपने खाली समय का सदुपयोग करें और अपने शौक को पूरा करें। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

ये भी पढ़ें: ‘अपूरणीय क्षति’: जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु सहित कई नेताओं ने जताया शोक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें