Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 02 अप्रैल 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

April 2, 2024

आज का अंक राशिफल 02 अप्रैल 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

2 April ka Ank Rashifal: आज 2 अप्रैल 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/04/2024, 2+4+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है,  जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

अंक 1
आज कोई खुशखबरी आने की संभावना है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उनकी देखरेख में समय देंगे। आपके व्यवसाय में कोई प्रतिद्वन्दी सामने आयेगा जो परेशानी खड़ी करेगा। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।  
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला

अंक 2
प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क करना अच्छा परिणाम दिलायेगा। जीवनसाथी से दिल की बात करें, जिससे मन हल्का होगा। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में थोड़ा सा सहयोग करें।   
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गुलाबी

अंक 3
कारोबार में संभलकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। प्राथमिक समय लाभकारी रहेगा। आप कोई भी कार्य करेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।  
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

अंक 4
धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण संबन्धी समस्या आएगी। आप किसी कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। खान-पान में लजीज व्यंजन का स्वाद लेंगे।  
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – लेमन

अंक 5
कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी को तोहफे में कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सहकर्मी एवं सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – मेजेन्टा

अंक 6
कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। मन की शांति के लिये आपको धार्मिक कार्यों में सहयोग करना चाहिए। मानसिक दबाव से उभरने का प्रयास करेंगे। संगीत प्रेमियों के लिये उत्तम दिन है।  
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – सिल्वर

अंक 7
अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वर्ना पेट की तकलीफ अस्पताल के चक्कर कटवा सकती है। आपके लिए आर्थिक सुधार लाएगा। प्यार में गलत व्यवहार रिश्तों को तोड़ सकता है।   
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला

अंक 8
खुद को सकारात्मक बनाए रखें। बच्चे अपनी उपलब्धियों से आपको खुशी का अनुभव होगा। प्रेम-संबंध के लिए चली आ रही नाराजगी आज के दिन खत्म हो सकती है।   
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – लेमन

अंक 9
कार्य में सफलता पाने के लिए आपको मन लगाकर कार्य करना होगा। आपका मनोबल मजबूत होगा। बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
शुभ अंक – 11 
शुभ रंग – सफेद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें