Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 02 मार्च 2024: शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

March 2, 2024

आज का अंक राशिफल 02 मार्च 2024: शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक 1 
आपको धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ धन आसानी से हासिल होगा। अपने इस दिन को और सफल बनाने के लिए आकर्षण और व्यवहार-कुशलता का प्रयोग करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2
आज आपको अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।  अपने चाहने वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप एक सही स्थान पर हैं जहाँ अपने आपको खोज सकते है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अंक 3
आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपके लगभग सारे कामकाज पूरे होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होने के योग हैं। पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

अंक 4
आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। इसी के साथ आपको आय के नए-नए स्त्रोत हासिल होंगे। आपको निवेश के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

अंक 5
आप आज अपने काम, सेहत और दैनिक रूटीन को लेकर अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। आज का समय गुप्त बैठकों, गतिविधियों में भाग लेने, ज्ञान प्राप्ति के साथ साथ अपने गुप्त प्रेम संबंध, संपर्क या भागीदारी के बारे में सबको बताने का है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

अंक 6
कामकाज के सिलसिले में आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको घर और नौकरी दोनों में ही तालमेल बनाकर चलना होगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे। खुशी के फल आपको मिलेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

अंक 7
नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर आपकी कूटनीति अच्छे परिणाम देगी। पदोन्नति और इस बदलाव का मज़ा लें, किंतु अपनी कमाई को सोच समझ कर खर्चें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 

अंक 8
अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें। उन्हें अभी आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

अंक 9
सफलता और आकर्षण से भरे जीवन के इस चरण को आप खुलकर जिएंगे। किसी क्लास या प्रशिक्षण में नामांकन की वजह से आपके कैरियर में दिलचस्प संभावनाएं होंगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें