Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 05 मार्च 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

March 5, 2024

आज का अंक राशिफल 05 मार्च 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक 1 
आज आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। संपत्ति में निवेश सोच समझकर करें तो बेहतर होगा। आज के दिन सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2
नए शैक्षिक अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। दूसरों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाते हुए कूटनीतिज्ञ बनें। आज अपने अस्तित्व का अर्थ जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन

अंक 3 
वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। अपने पार्टनर की देखभाल करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं और बढ़ सकती हैं।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

अंक 4
विरोधी पक्ष समाज में छवि घटाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन समय की गति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रियजनों को आकर्षित करेंगे। समय शानदार रहेगा। आप उच्च शिक्षा, शोध में भाग ले सकते है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला

अंक 5 
आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि यहां तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। ऐसी चीजें न खरीदें, जिनकी जरूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- लाल

अंक 6 
अध्यापक या सलाहकार से मार्गदर्शन के लिए मिलें। अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालें। अपनी चिंताओं को रहस्य न रखें या किसी जोखिम भरे व्यवहार में लिप्त न हों। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 
आज हर किसी का ध्यान केवल आप पर होगा। आपकी मनःस्थिति आज उत्साहित हो सकती है। जिन नयी दिशाओं को आपने अब पाया है, वो आपके लिए सुखद और हैरान करने वाली है। 
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- नारंगी

अंक 8 
विरोधी आज हावी रहेंगे। शांत रहें। कार्य में अपना मन लगाएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगाएं। अपने मन को संयमित करें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

अंक 9
आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है, इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का यही सही समय है। हालांकि आज आप अकेला महसूस कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- गुलाबी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें